दिवाली का पर्व आज पूरे देश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। देश की समस्त जनता दिवाली की खुशियों में डूबी हुई नजर आ रही है। दिवाली का यह पर्व भगवान राम के 14 साल का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। ऐसा कहते हैं कि राम जी के आने की खुशी में अयोध्या के लोगों ने घी के दीए जलाकर उनका स्वागत किया था। और उसी समय से दिवाली पर घरों में दीया जलाने की परंपरा शुरू हुई। कहते हैं कि दिवाली पर दीया जलाने से घर के अंधकार(बुराई) का नाश हो जाता है। और इससे घर लोगों के जीवन में प्रकाश(ज्ञान) का आगमन होता है।
Ganesh Ji Ki Aarti: यहां पढ़े श्री गणेश जी की आरती लिरिक्स इन हिंदी
दिवाली पर गणेश जी की पूजा करने का भी विधान है। ऐसी मान्यता है कि गणेश जी की आराधना करने से जीवन के सारे कष्टों का नाश होता है। लोग इस दिन अपने घरों में गणेश जी की आरती भी करते हैं। माना जाता है कि परिजनों के साथ मिलकर दिवाली पर गणेश जी की आरती करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। हम आपके लिए इसे ध्यान में रखते हुए गणेश जी की आरती लेकर आए हैं। आप इसका पाठ अपने परिजनों के साथ कर सकते हैं।
Diwali 2018 Puja Muhurat, Time, Vidhi: यहां पढ़ें
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पारवती, पिता महादेवा…
एकदन्त, दयावन्त, चारभुजाधारी,
माथे पर सिन्दूर सोहे, मूसे की सवारी
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,
लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा,
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा
माता जाकी पारवती, पिता महादेवा…
अंधन को आँख देत, कोढ़िन को काया,
बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया
‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा,
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा…
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा…
माता जाकी पारवती, पिता महादेवा…।