Ganesh chaturthi 2019: कोई पुकारे ‘गणेश’ तो कोई बोले ‘एकदंत’। किसी हैं वो ‘विनायक’ कोई कहे ‘गजानन’। गणेश उत्सव में सभी उन्हें बुलाते हैं ‘गणपति बप्पा मोरिया’। हिंदू धर्म भगवान गणेश की पूजा सर्वोपरि मानी गई है। सनातन धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य विवाह, ग्रह प्रवेश और भूमि पूजन आदि से पहले गणेशजी की पूजा करके आगे का विधि विधान किया जाता है। पूजा चाहे किसी देव ही की हो लेकिन भोग सबसे पहले शिवनंदन को लगाया जाता है। इन दिनों देश भर में गणेश पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। भगवान विघ्नहर्ता श्रीगणेश का जन्मोत्सव का महापर्व गणेश चतुर्थी 2 सितंबर को है। बहरहाल, यहां हम आपको देश के तमाम हिस्सों में बने प्रसिद्ध गणेश मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। जानिए देश के किन हिस्सों में स्थित हैं एकदंत के मशहूर मंदिर।

सिद्धि विनायकः मुंबई स्थित सिद्धि विनायक मंदिर को भ्रमण करने की हर किसी में लालसा होती है। सिद्धिविनायक, गणेश जी का सबसे लोकप्रिय रूप है। गणेश जी जिन प्रतिमाओं की सूड़ दाईं तरह मुड़ी होती है, वे सिद्धपीठ से जुड़ी होती हैं और उनके मंदिर सिद्धिविनायक मंदिर कहलाते हैं। देश में यह मंदिर सबसे ज्यादा फेमस हैं।

दगडूशेठ गणपतिः पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर का निर्माण दगडूशेठ हलवाई द्वारा कराया गया था। इसीलिए इस मंदिर का माम दगडूशेठ रखा गया है। दगडूशेठ कोलकाता निवासी थे, जो बाद में पुणे आकर बस गए थे। पुणे के पर्यटन स्थल में इस मंदिर का नाम भी गिना जाता है।

कनीपकम विनायक मंदिरः यह विशाल मंदिर नदी के बीच स्थित है, जिसके आस-पास की खूबसूरती देख अपने आप ही भक्त यहां खिंचे चले आते हैं। दूर देश से आए श्रद्धालु यहां सुखकर्ता के दर्शन पाकर आनंद की अनुभूति करते हैं। यह मंदिर तिरुपति से 75 किलोममीटर की दूरी पर आंध्रप्रदेश के चित्तौड़ जिले में स्थित है।

डोडा गणपति मंदिरः यह मंदिर दक्षिण बेंगलुरु के बसावनागुड़ी इलाके में स्थित है। मंदिर 8 फीट ऊंचा और 16 फीट चौड़ा है। कर्नाटक के पर्यटन स्थल में इस मंदिर का नाम भी गिना जाता है।

कोट्टारक्का श्री महागणपती मंदिरः केरल में कोट्टारक्का श्री महागणपती मंदिर सिर्फ एक आकर्षक स्थल ही नहीं, बल्कि तीर्थस्थान भी है। यह मंदिर कोल्लम जिले से केवल 25 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर में आपको गणेश के अलावा भगवान शिव, भगवान मुरुगन, भगवान अयप्पा के दर्शन भी करने को मिलते हैं। हालांकि मूलतः यह शिव मंदिर है लेकिन ज्यादातर लोग यहां गणेश जी दर्शन करने आते हैं। मंदिर प्रकृति के मनोरम नजारों से घिरा हुआ है।

करपका विनायक मंदिरः तमिलनाड़ू में स्थित करपका विनायक मंदिर भी देश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। राज्य में भगवान गणेश को समर्पित यह प्राचीन मंदिर गुफानुमा है। भगवान शिवनंदन यहां गुफा के अंदर विराजमान हैं। यह मंदिर भारत के तमिलनाडु राज्य के शिवगंगा जिले तिरुपथुर तालुक में पिल्लरेपट्टी में स्थित है।


श्री निवायक देवारूः कर्नाटक के प्रसिद्ध गणेश मंदिरों में आप उत्तर कन्नड़ के एक छोटे से टाउन इदागुनजी में स्थित श्री विनायक देवारू मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यह राज्य का प्रसिद्ध गणेश मंदिर है। जहां हर साल करीब 1 करोड़ की तादाद में श्रद्धालुओं का आगमन होता है।

उच्ची पिल्लयार मंदिरः यह मंदिर तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में त्रिचि नाम के स्थान पर रॉकफोर्ट पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। पहाड़ी के टॉप पर भगवान गणेश विराजमान हैं। उच्ची पिल्लयार मंदिर राज्य का फेमस तीर्थस्थलों में शुमार है। यह मंदिर लगभग 273 फुट की ऊंचाई पर है और मंदिर तक पहुंचने के लिए 400 सीड़ियों की चढ़ाई करनी पड़ती है। मंदिर को रॉकफोर्ट टेंपल के नाम से भी जाना जाता है।