Gajlaxmi Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह एक निश्चित अवधि के बाद अपनी स्थिति में बदलाव करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में असर अवश्य देखने को मिल जाता है। ऐसे ही नवग्रह में से सबसे शक्तिशाली ग्रहों में से गुरु और शुक्र भी अपनी स्थिति में बदलाव करते रहते हैं। जहां गुरु एक राशि  करीब एक साल तक रहते हैं। ऐसे में उन्हें एक राशि में आने में 12 साल का वक्त लगा जाता है, तो वहीं दूसरी ओर शुक्र को एक राशि में दोबारा आने में 12 माह का वक्त लग जाता है। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती रहती है। ऐसे ही देवताओं के गुरु जल्द ही मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पर जुलाई माह में शुक्र के साथ युति करके गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से कई राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। पद-प्रतिष्ठा के साथ-साथ मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं शुक्र-गुरु का गजलक्ष्मी राजयोग किन राशियों के लिए लकी हो सकता है। जानें इन भाग्यशाली राशियों के बारे में… 

12 साल बाद गुरु का मिथुन राशि में गोचर, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

वैदिक पंचांग के अनुसार, देवताओ के गुरु बृहस्पति 14 मई को रात 11 बजकर 20 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर बुध की राशि मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं दूसरी ओर, दैत्यों के गुरु शुक्र 26 जुलाई को सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 26 जुलाई को गुरु और शुक्र की युति हो रही है, जिससे गजलक्ष्मी नामक राजयोग का निर्माण होगा। ये राजयोग 21 अगस्त तक रहने वाले हैं। जब शुक्र राशि परिवर्तन करके कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

गजलक्ष्मी राजयोग कैसे बनता है?

बता दें कि जब गुरु और शुक्र एक-दूसरे के केंद्र भाव, आमने-सामने या पहले , चौथे, सातवें भाव में है, तो गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है, जो इस गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के प्रथम भाव में गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे इस राशि के जातकों के लिए ये अवधि अनुकूल साबित हो सकती है। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं भी अब समाप्त हो सकती है। आप अपने भविष्य के बारे में सोच कर कोई निर्णय ले सकते हैं। इसके साथ ही संतान की उन्नति हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के साथ लंबे समय से चली आ रही परेशानी अब समाप्त हो सकती है। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। आमदनी के कई नए स्त्रोत खुल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में गुरु-शुक्र की युति एकादश भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बिजनेस, नौकरी में खूब लाभ मिल सकता है। आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप किसी बात या चीज से लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो अब उसका हल निकल कर सामने आ सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। भविष्य के लिए धन संचित कर पाने में भी सफल होंगे। करियर की बात करें, तो आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते है। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के पंचम भाव में शुक्र-गुरु की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। आपके द्वारा भविष्य को लेकर बनाई गई कई योजनाएं सफल हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। अगर आप नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में आपको अच्छी सौगात मिल सकती है। आपको अच्छी नौकरी के साथ पद और तनख्वाह में अच्छी खासा वृद्धि हो सकती है। धन कमाने के कई मौके मिल सकते हैं।  

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करीब 30 साल बाद न्याय के देवता शनि मीन राशि में प्रवेश किया है। करीब ढाई साल के दौरान वह अपनी स्थिति में किसी न किसी तरह से बदलाव करते रहेंगे, जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में पर देखने को मिलने वाला है। बता दें कि शनि जुलाई माह में मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। ऐसे में इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते है इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।