May 02, 2025

12 साल बाद गुरु का मिथुन राशि में गोचर, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Shivani Singh

देवताओं के गुरु बृहस्पति हर साल राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में शुभ-अशुभ पड़ता है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, 15 मई 2025 को वृषभ राशि से निकलकर प्रातः 2:30 बजे बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

गुरु के मिथुन राशि में आने से 12 में से इन 5 राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को शिक्षा, व्यापार और नौकरी में मनचाही सफलता मिल सकती है। संतान प्राप्ति का सपना पूरा हो सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा।

तुला राशि

इस राशि के जातकों का धर्म-कर्म के मामलों में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

धनु राशि

नौकरी और व्यापार में खूब मुनाफा हो सकता है। दूसरों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भाव और समर्पण की भावना बढ़ेगी। जमीन से जुड़ी कोई पुरानी मुराद पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि

आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। योजनाओं में सफलता मिलेगी। मनचाही इच्छा पूर्ति होगी।

मकर राशि

इस राशि के जातकों की आर्थिक समृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक संबंधों में प्रगति आएगी।

घर के इस कोने में जलाएं दीपक, तिजोरी कभी नहीं रहेगी खाली