Gajkesari Yog August 2023: हिंदू धर्म के लिए इस साल का अगस्त माह काफी खास है,क्योंकि इस मास की शुरुआत सावन मास के साथ हो रही है। इसके साथ ही कई बड़े तीज-त्योहार इस मास पड़ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर इस माह कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र,चंद्रमा की स्थिति में परिवर्तन के साथ कई शुभ योग भी बन रहे हैं। बता दें कि इस माह में गुरु और चंद्रमा की युति एक बार हो रही है। गजकेसरी योग शुभ राजयोग माना जा रहा है। इस योग के बनने से जातक को प्रबल धन लाभ मिलता है। इसके साथ ही वित्तीय स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा पदोन्नति, समाज में मान-सम्मान के साथ बिजनेस में अपार सफलता मिलती है। आइए जानते हैं कि अगस्त माह में बन रहे गजकेसरी योग से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।
अगस्त 2023 में कब बन रहा गजकेसरी योग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति से इस खास योग का निर्माण होता है। इस समय गुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान है। वहीं, चंद्रमा 7 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 9 अगस्त को 7 बजकर 43 मिनट तक रहेंगे। ऐसे में गजकेसरी योग पूरे ढाई दिनों तक रहेगा।
गजकेसरी राजयोग बनने से इन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष राशि
मेष राशि में ही गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। नई नौकर की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी पेशा लोगों को मेहनत का फल मिल सकता है। ऐसे में पदोन्नति के साथ इंक्रीमेंट हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को लिए भी गजकेसरी योग भाग्य खोल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। अगर आप बिजनेस में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर दें। इससे अपार सफलता के साथ धन लाभ मिलन के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से भी निजात मिल सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी राजयोग खुशियां लेकर आ रहा है। इस राशि के जातकों को धन लाभ के साथ किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। कानूनी मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। अगर कोई संपत्ति या वाहन खरीदना की इच्छा है, तो इस अवधि में खरीदने से सफलता हासिल हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।