Gajkesri Rajyog 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति अभी मेष राशि में संचरण कर रहे हैं और 18 अक्टूबर को चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिससे इन दोनों ग्रहोंं की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा। वैदिक ज्योतिष में इस राजयोग को बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। ऐसे में इस राजयोग के प्रभाव से 3 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती  हैं। साथ ही इन लोगों को धन- संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की नौकरी का विवाह हो सकता है। वहीं ऐसे में आपकी लव लाइफ जहां रोमांटिक रहेगी वहीं कमाई और कार्यक्षेत्र में उन्नति से आपका मन आनंदित होगा। साथ ही आपको इस समय आकस्मिक धन की भी प्राप्ति हो सकती है। आपको इस समय मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होगी।

मीन राशि (Meen Zodiac)

गजकेसरी राजयोग आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आप लोगों की गोचर कुंडली के धन और वाणी भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही कहीं अगर आपका धन फंसा हुआ है तो आपको वो मिल सकता है। वहीं व्यापारी वर्ग के जातक कारोबार में खूब लाभ और उन्नति पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। लेकिन आप शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसलिए इस समय आपको डिसीजन थोड़ा सोचसमझकर लेने चाहिए। साथ ही सेहत का ख्याल रखना चाहिए।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं बिजनेस करने वाले लोगों को मुनाफा प्राप्त होगा. अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। साथ ही आपको निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं संतान पक्ष की ओर से आप लाभ और सुख पा सकते हैं। पिता और पैतृक संपत्ति का भी आपको सुख मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024