Gajkesari Rajyog 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों ही स्थिति में परिवर्तन के कारण कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। इन्हीं शुभ योगों में से एक गजकेसरी योग है। माना जाता है कि इस योग में किए गए हर कार्य में सफलता हासिल होती है। बता दें कि गजकेसरी योग आज सुबह 8 बजकर 27 मिनट से शुरू हो चुका है, जो 26 मई को रात 8 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगा। गजकेसरी योग गुरु और चंद्रमा की युति से बनता या फिर गुरु जिस राशि में है उसके चौथे, सातवें और दसवें घर में चंद्रमा होने पर गजकेसरी योग बनता है। गजकेसरी योग कई राशियों की किस्मत को चमका सकता है। जानिए ये योग किन राशियों की चमका सकता है किस्मत।

कैसे बन रहा गजकेसरी योग

बता दें कि चंद्रमा आज सुबह कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जहां पर वह 26 मई को रात तक रहेंगे। वहीं, गुरु मेष राशि में विराजमान थे। ऐसे में गुरु और चंद्रमा की स्थिति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है।

गजकेसरी योग इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

मेष राशि

गुरु इस राशि में भाग्य स्थान के स्वामी है और प्रथम भाव में विराजमान है। ऐसे में गजकेसरी योग इस राशि के जातकों की किस्मत चमका सकता है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। भाग्य के सहयोग मिलने पर आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही परिवार और पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यस्थल में आपके काम की तारीख होगी। ऐसे में आपको इंक्रीमेंट मिल सकता है।

मिथुन राशि

गजकेसरी योग इन राशियों की किस्मत चमका सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम फिर से शुरू हो जाएंगे। इस राशि में गुरु एकादश भाव में विराजमान है। ऐसे में आय के नए स्तोत्र खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिल सकता है।

तुला राशि

इस राशि में गुरु सातवें भाव में विराजमान है। ऐसे में गजकेसरी योग नौकरी और व्यापार में विशेष लाभ दे सकता है। बिजनेस में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन धैर्य के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करें, क्योंकि आरके द्वारा लिया गया एक गलत निर्णय हर एक चीज को बदल सकता है। परिवार के साथ किसी यात्रा में जा सकते हैं। इससे आपको मानसिक शांति मिल सकती है।