Gajkesri Yog: वैदिक ज्योतिष मुताबिक जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है। तो इसका सीधेतौर पर असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति अभी मीन राशि में स्थित हैं और 14 अगस्त को चंद्रमा ने मीन राशि में प्रवेश किया है, जहां दोनों ग्रहों की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हुआ है। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं कि जिनको विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
वृष राशि: गजकेसरी राज योग बनने से आप लोगों की जिंदगी में अहम बदलाव हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 11वें स्थान में बना है। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी के योग बने हुए हैं। साथ ही इनकम के साधनों में वृद्धि होगी। कारोबार में नए ऑर्डर प्राप्त होने से अच्छा मुनाफा हो सकता हैं। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इस समय आप नया वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।
कर्क राशि: गजकेसरी राजयोग बनने से आप लोगों को करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से नवम भाव में बना है। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अगर आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो इस समय कर सकते हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की प्रबल संभावना है। साथ ही अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। इस समय आप व्यापार के संबंध से छोटी या बड़ी यात्रा भी कर सकते हैं। जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
मीन राशि: गजकेसरी योग बनने से आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से यह राजयोग लग्न भाव में बन रहा है। इस दौरान आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य का भी आपको पूरा साथ मिलेगा।
इस दौरान आप घर में कोई धार्मिक कार्य करा सकते हैं, जो आपके लिए शुभ रहेगा। इस दौरान आप पुखराज धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।