Gaj Kesari Yoga: गजकेसरी योग को शुभ योगों में से एक माना जाता है। जब किसी जातक की कुंडली में ये योग बनता है, तो उसे हर क्षेत्र में सफलता हासिल होने से साथ धन-धान्य, पद-प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी होगी। गजकेसरी योग तब बनता है जब चंद्रमा गुरु बृहस्पति के साथ किसी राशि में युति करते हैं या फिर उसकी दृष्टि होती है। बता दें कि इस समय गुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान है। इसके साथ ही चंद्रमा 21 अगस्त 2023 को शाम 5 बजकर 30 पर तुला राशि में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में गुरु बृहस्पति और चंद्रमा के बीच 180 डिग्री पर युति हो रही है। ऐसे में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। गजकेसरी योग बनने से कई राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। लेकिन राहु के साथ गुरु बृहस्पति की युति हो रखी है। ऐसे में कुछ ऐसी राशियां जिन्हें थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।

गजकेसरी योग बनने से ये राशियां रहें संभलकर

मेष राशि

इस राशि के लिए गजकेसरी योग लाभकारी सिद्ध नहीं होगा, क्योंकि राहु की दृष्टि पड़ने के कारण इस राशि के जातकों को धन हानि के साथ मानसिक और शारीरिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इसलिए थोड़ा सा संभलकर रहने की जरूरत है। शादी-विवाह में भी थोड़ी सी हलचल हो सकती है। इसके साथ ही अविवाहित लोगों की शादी में लेट-लतीफ हो सकती है।

सिंह राशि

बता दें इस राशि में सूर्य ग्रह विराजमान है। लेकिन राहु की दृष्टि चौथे भाव में पड़ने के कारण गजकेसरी योग इस राशि के जातकों के लिए शुभ साबित नहीं होता है। ऐसे में इस राशि के जातक किसी भी निर्णय को लेने से पहले थोड़ा सोच-समझकर लें, क्योंकि इसको लेकर बाद में पछतावा हो सकता है। दांपत्य जीवन में भी थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें।

मकर राशि

इस राशि में राहु और बृहस्पति की युति चौथे भाव में है। इसके साथ ही गजकेसरी योग दसवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के निर्णय लेने की शक्ति पर बुरा असर पड़ेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में भी थोड़ी परेशानी आ सकती हैं। इसलिए कार्यस्थल में थोड़ा संभलकर रहें। करियर में थोड़ी परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। परिवार की किसी बात को लेकर तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।