Celebrity Gemstone Rings: क्या रत्न वाकई किस्मत चमका सकते हैं? ज्योतिष में विश्वास रखने वाले लोग इन रत्नों के प्रभाव को मानते हैं। बॉलीवुड के कई जाने माने सितारे भी इन रत्नों पर विश्वास करते हैं। महानायक अमिताभ बच्चन, सलमान खान, संजय दत्त, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, ऐश्वर्या राय से लेकर एकता कपूर तक के हाथों में आपने रत्न जड़ित अंगूठी देखी होगी। जानिए आपके चहेते सितारे कौन सा रत्न धारण करते हैं…
अमिताभ बच्चन: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनका परिवार भी ज्योतिष में विश्वास रखता है। इसलिए अमिताभ अपनी उंगली में नीलम रत्न धारण किए हुए हैं। बताया जाता है कि बिग बी ने यह रत्न तब धारण किया था जब उनके सितारे गर्दिश में चल रहे थे। तब उन्होंने यह रत्न धारण किया और इसके प्रभाव से उनके सितारे बुलंदियों पर पहुंच गए।
शाहरुख खान: बॉलीवुड के किंग खान ने पन्ना रत्न पहना हुआ है। बुध ग्रह का रत्न पन्ना अच्छी कम्युनिकेशन स्किल, प्रसिद्धि, तेज बुद्धि, धन और व्यवसाय में लाभ के लिए जाना जाता है।
ऐश्वर्या राय बच्चन: बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या ने भी अपने हाथों में नीलम रत्न धारण किया हुआ है साथ ही हीरा भी पहना है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हीरा शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और ग्लैमर वर्ल्ड में कामयाबी दिलाता है।
अभिषेक बच्चन: अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने भी अपने पिता की तरह दो रत्न पहने हुए हैं। वो दो रत्न है नीलम और पन्ना।
करीना कपूर खान: पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान लाल मूंगा और मोती की अंगूठी पहनती हैं जो उनके सितारों को बुलंदियों पर पहुंचाए हुए है।
एकता कपूर: टीवी की क्वीन कही जाने वाली डायरेक्टर एकता कपूर ज्योतिष विद्या को काफी मानती हैं। अक्सर वे अपनी अंगूठियों को लेकर चर्चा में भी बनी रहती हैं। वे एक या दो रत्न ही नहीं बल्कि अपने हाथों की उंगलियों में कई सारे रत्न धारण करती हैं। जिसमें पुखराज, लाल मूंगा, मोती और पीला पुखराज शामिल है।
संजय दत्त: बॉलीवुड के संजू बाबा अपने अलग अंदाज के जाने जाते हैं। संजय दत्त ने अपने निजी जिंदगी के साथ-साथ फिल्मी करियर में भी कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। ज्योतिषी सलाह से संजय दत्त मोती और पीला पुखराज धारण करते हैं।
नीता अंबानी: भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी ज्योतिष को मानती हैं। इसलिए वह हमेशा पन्ने की अंगूठी पहने रहती हैं।
शिल्पा शेट्टी: बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने हाथ में पुखराज रत्न धारण करती हैं। इस रत्न के धारण के बाद ही शिल्पा का जीवन बदलना शुरु हो गया। इसके तुरंत बाद इनके पारिवारिक जीवन की शुरुआत हुई और करियर में सफलता मिलती चली गई।
सलमान खान: सलमान खान का ब्रेसलेट काफी फेमस है जिसमें फिरोजा रत्न जड़ा हुआ है। सलमान खान ने जबसे इसे धारण किया तब से बॉलीवुड में इन्होंने कई कामयाब फिल्मों की लाईन लगा दी। इस रत्न की खूबी यह है कि यह शनि और बुध दोनों ग्रहों को अनुकूल बनाने में सहायक होता है।
अजय देवगन: अजय देवगन पुखराज पहनते हैं। पुखराज गुरु का रत्न माना जाता है। यह धन, सौभाग्य, समृद्धि और पारिवारिक जीवन में सुख का कारक होता है। इनकी एक उंगली में मोती भी है जो चन्द्रमा का रत्न माना गया है। इसे रत्न को शांति और स्थिर बुद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है।