5 Things You Should Never Keep On Top Of Fridge: आजकल अधिकतर घरों में आपको फ्रिज देखने को मिल जाएगी। बदलते दौर में यह एक ऐसा अप्लाइंस बन गया है, जिसकी जरूरत हर घर में होती है। खासकर गर्मियों में तो इसके बिना काम ही नहीं चलता। पानी से लेकर दूध-दही सब्जी के साथ कई समान इसमें रखा जाता है। आमतौर पर यह भी देखा जाता है कि कुछ लोग घर की सजावट के दौरान फ्रिज के ऊपर कुछ चीजें रख देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा करना सही भी है या नहीं? दरअसल, कई बार हम जाने-अनजाने में ऐसी चीजें फ्रिज पर रख देते हैं, जो नुकसानदायक हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्रिज पर इन चीजों को रखने से घर में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आपको जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिस तरह से हम फ्रिज के अंदर रखने वाली चीजों का ध्यान रखते हैं ठीक उसी प्रकार फ्रिज के ऊपर कुछ भी रखने से पहले ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि वास्तु के अनुसार, कुछ सामान ऐसे भी जिन्हें इसपर रखने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
फ्रिज पर न रखें बांस का पौधा
अक्सर होम डेकोरेशन के लिए लोग बांस का पौधा खरीदते हैं और इसे टेबल पर रखने के साथ-साथ फ्रिज के ऊपर रख देते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार, ऐसा करना शुभ नहीं माना गया है। माना जाता है कि फ्रिज के ऊपर इस पौधे को रखने से कोई लाभ नहीं मिलता है। जब कि लोग इसे नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए घर में रखते हैं। इसलिए इसे घर में ऐसी जगह रखें, जहां यह सकारात्मक ऊर्जा फैला सके।
ट्रॉफी और अवॉर्ड
कुछ लोग अपनी ट्रॉफी या अवॉर्ड फ्रिज के ऊपर सजाकर रख देते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से घर में नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए फ्रिज के ऊपर ट्रॉफी या अवॉर्ड बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही पैसों की तंगी का भी सामना करना पड़ता है।
फिश एक्वेरियम
अक्सर लोग फिश एक्वेरियम की मदद से होम डेकोरेशन करना पसंद करते हैं। इसलिए घर को सुंदर बनाने के लिए इसे खरीदकर लाते हैं और फ्रिज के ऊपर रख देते हैं। लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मछलियों की सेहत खराब हो जाती है और वे जल्दी मर सकती हैं।
दवाइयां
कई लोग दवाइयों को कहीं भी रख देते हैं, यहां तक कि फ्रिज के ऊपर भी। आपकी यह आदत सही नहीं है। क्योंकि फ्रिज की गर्मी दवाइयों के असर को खत्म कर देती है। इसलिए दवाइयों को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर ही रखें।
पैसे और सोना
कुछ लोग पैसे और गहने फ्रिज के ऊपर रख देते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही घर की सुख-समृद्धि पर भी असर पड़ता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।