Planet Transits in July 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार जुलाई से महीने में 4 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें सबसे पहले धन के दाता शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और बुध के साथ युति बनाएंगे। वहीं इसके बाद मंगल ग्रह वृष राशि में संचरण करेंगे और यहां वह सूर्य और गुरु बृहस्पति के साथ युति बनाएंगे। वहीं इसके साथ ही सूर्य देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के बाद बुध कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में आ जाएंगे। सबसे आखिर में शुक्र एक बार फिर से राशि परिवर्तन करके सिंह राशि में आ जाएंगे। ऐसे में इन ग्रहों की चाल के प्रभाव कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही नई नौकरी के साथ कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए जुलाई का महीना लाभकारी साबित हो सकता है। इस महीने आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं प्रतिष्ठित लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा और इसका सीधा लाभ आपको करियर में मिलेगा। साथ ही इस महीने आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वहीं आप इस अवधि में कोई देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
जुलाई का महीना आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस महीने बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपको सरकारी क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा और अधिकारी वर्ग के लोगों से हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आपके अटके हुए कार्य बनेंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए जुलाई का महीना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस महीने नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। साथ ही आपकी सुख सुविधाएं बढ़ेंगी और बिजनस में भी अच्छा मुनाफा होगा। वहीं प्रतियोगी छात्रों को इस समय किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। वहीं आप इस समय किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।