Planet transits in February 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार फरवरी में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। आपको बता दें कि सूर्य, फिर बुध, शुक्र और अंत में नेपच्यून ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिसमें सबसे पहले 13 फरवरी को सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद फिर 15 फरवरी को शुक्र कुंभ राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 18 फरवरी को नेपच्यून मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको ग्रहों का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय कारोबारियों को अटका हुआ धन मिल सकता है। साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। मतलब आप कोई वाहन या प्राप्रटी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं आपको पुराने निवेश से भी लाभ के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आपको इस समय सेहत ध्यान रखना होगा। साथ ही किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों को फरवरी का महीना सुखद और लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। वहीं जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। उनको इस समय जॉब मिलने से आसार हैं। वहीं इस समय आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं जो लोग व्यापारी हैं, उनको इस अवधि में अच्चे ऑर्डर आने से धनलाभ के योग हैं। साथ ही घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
फरवरी महीना तुला राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय जो छात्र विदेश में जातक पढ़ना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं व्यापारी भी काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा कर सकते हैं, जो सुखद साबित होगी। वहीं विवाहित लोगों के जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी। इस समय दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जा सकते हैं या प्लान बना सकते हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
फरवरी माह में चार ग्रहों का राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए लाभप्रद रहने वाला है। क्योंकि 17 जनवरी से आप लोगों को शनि साढ़ेसाती से मुक्ति मिल गई है। इसलिए जो काम-कारोबार आपका धीमा चल रहा था, उसमें तेजी देखने को मिलेगी। वहीं नौकरी पेशा जातक धन की बचत करने में सक्षम होंगे और नई नौकरी भी तलाश कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है।