Food Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में न सिर्फ हमारे घर की बनावट और दिशाओं के बारे में जिक्र किया गया है, बल्कि ये हमारे रहन-सहन, खाने-पीने का तरीका और आदतें भी जीवन में सुख-समृद्धि लाने या दूर करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। कई बार हम बिना जाने-समझे कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो हमारे जीवन में परेशानियां बढ़ा सकती हैं। खासकर खाना खाने से जुड़ी कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जिनका सीधा असर हमारे धन और सुख-शांति पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भोजन करते समय दिशा और स्थान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इन स्थानों पर बैठकर खाना खाने से गरीबी और कंगाली का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कौन से हैं ये 5 स्थान…

दरवाजे के पास कभी ना करें भोजन

वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के पास बैठकर भोजन करना बेहद अशुभ माना गया है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। दरवाजे को देवी-देवताओं के आगमन का स्थान माना जाता है और वहीं बैठकर खाना खाने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है। इसका असर सीधा आपके धन पर पड़ सकता है। यदि आप भी दरवाजे के पास खाते हैं तो तुरंत इस आदत को छोड़ दें।

पूजा घर के पास भोजन करना होता है अशुभ

पूजा घर को बहुत ही पवित्र और शांत स्थान माना जाता है। ऐसे में वहां बैठकर भोजन करना देवी-देवताओं का अपमान करने जैसा होता है। इसका असर सीधे आपके घर की खुशहाली पर पड़ता है। ऐसी आदतों से घर की सुख-शांति बिगड़ सकती है और समृद्धि दूर हो सकती है। इसलिए पूजा घर के आस-पास भोजन करने से हमेशा बचें।

बेड पर बैठकर खाना खाने से आती है गरीबी

आजकल मोबाइल या टीवी देखते हुए बेड पर बैठकर खाने का चलन बढ़ गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए खराब है, बल्कि इससे आपके जीवन में आर्थिक तंगी भी आ सकती है। वास्तु के अनुसार बेड पर भोजन करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है। इसके कारण धन हानि, तनाव और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बेड पर नहीं, हमेशा खाने की टेबल या जमीन पर बैठकर भोजन करें।

गंदी जगह पर भोजन करने से आती है नकारात्मकता

हमेशा भोजन करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि जहां आप बैठ रहे हैं वह जगह पूरी तरह से साफ-सुथरी हो। गंदी जगह पर बैठकर खाना खाने से नेगेटिव एनर्जी का असर आपके जीवन पर पड़ सकता है। यह न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए खराब है, बल्कि इससे आर्थिक परेशानियां भी घर कर सकती हैं। वास्तु के अनुसार, साफ जगह पर भोजन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और धन-संपत्ति का आगमन होता है।

गैस चूल्हे के पास खाने से बचें

कई बार जल्दी में या जगह की कमी के कारण लोग गैस चूल्हे के पास ही बैठकर खाना खाने लगते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे भी बहुत अशुभ माना गया है। चूल्हा अग्नि तत्व का प्रतीक होता है और उसके पास बैठकर भोजन करने से घर में अशांति फैल सकती है। इसके अलावा यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। इसलिए चाहे जितनी भी जल्दी हो, गैस चूल्हे या रसोई के काम करते स्थान के पास बैठकर खाना खाने से बचें।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।