21 अगस्त(सोमवार) को रात करीब 9 बजे से सूर्य ग्रहण लग जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक यह ग्रहण रात में 9.15 मिनट से शुरु होगा और रात में 2.34 मिनट पर खत्म होगा। भारत में इस दौरान रात रहेगी तो यहां पर कहीं भी सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। बेशक भारत में ग्रहण दिखाई ना दे, लेकिन इसका असर राशियों पर जरूर पड़ेगा। भारत में ग्रहण के वक्त रात होगी तो ऐसे में यहां ग्रहण दिखाई नहीं देगा। यह सूर्य ग्रहण प्रशांत महासागर, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका के कुछ हिस्से, यूरोप के पश्चिमी-उत्तरी हिस्से, पूर्वी एशिया, उत्तर पश्चिमी अफ्रीका आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले यानि 21 अगस्त को सुबह 11.15 बजे से लग जाएगा। दो सप्ताह पहले 7 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन खंडग्रास चंद्र ग्रहण था। चंद्र ग्रहण के दो सप्ताह बाद हमेशा सूर्य ग्रहण होता है। सूर्य ग्रहण भी चंद्र ग्रहण की तरह एक खगोलीय घटना है। अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण होता है तो पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण होता है। दोनों ग्रहणों का असर सभी प्राणियों पर पड़ता है। हालांकि, जहां-जहां ग्रहण दिखाई देता है, उन्हीं स्थानों पर ग्रहण का असर होता है।
सूर्य ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी और सूरज के बीच चंद्रमा आ जाता है। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार का होता है। पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण और तीसरा वलयकार सूर्य ग्रहण। इस बार यह सूर्य ग्रहण आंशिक बताया जा रहा है। सूर्य या चंद्र ग्रहण के सूतक लगने के बाद ही कोई भी शुभ कार्य करने के लिए मना किया जाता है। भारत में इस ग्रहण के सूतक नहीं लगेंगे तो ऐसे में चिंता करने की जरूरत नहीं है, लेकिन जहां सूर्य ग्रहण दिखेगा और सूतक लगेंगे वहां इन बातों का गौर करना होगा। ग्रहण लगने के बाद कोई भी पूजन नहीं किया जाता। सूतक के दौरान किसी तरह की पूजा नहीं करनी होती।
ग्रहण के दौरान कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को इस दौरान सावधान रहना होता है। गर्भवती महिलाओं को कहा जाता है कि वे ग्रहण के दौरान घर में ही रहें। उन्हें ऐसे कमरे में जाने की सलाह देते हैं, जहां सूर्य की किरणें ना पहुंचे। चंद्र ग्रहण के दौरान भी ऐसे ही सावधानी बरतने के लिए कहा जाता है।
साल 2018 में तीन आंशिक सूर्य ग्रहण और दो पूर्ण चंद्र ग्रहण के योग बन रहे हैं। साल 2018 का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 31 जनवरी को पड़ेगा। इसके बाद 15 फरवरी को आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। 13 जुलाई को फिर से आंशिक सूर्य ग्रहण है। जबकि 27/28 जुलाई की रात को पूर्ण चन्द्र ग्रहण है। साल 2018 का आखिरी ग्रहण 11 अगस्त को होगा जब पृथ्वीवासियों की नज़र में सूर्य का कुछ हिस्सा छुप जाएगा।