आटा हम सबकी रसोई का अहम हिस्सा है। आटा से रोटियां बनाई जाती हैं। और रोटी को काफी पौष्टिक आहार माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आटे से जुड़े कई टोटके भी खूब इस्तेमाल किए जाते हैं। इन टोटकों के बारे में कहा जाता है कि ये अलग-अलग समस्याओं पर अलग-अलग तरीके से काम आते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही पांच टोटकों के बारे में।

1. शनि की साढ़ेसाती या महादशा से बचने के लिए आटे से जुड़े टोटके का इस्तेमाल किया जाता है। इसके तहत प्रत्येक शनिवार को मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने के लिए कहा गया है।

2. आटे से जुड़े एक अन्य टोटके का इस्तेमाल गंभीर बीमारियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। इसके तहत प्रत्येक शनिवार को भैंस को उड़द के आटे से बनी रोटियां खिलाने की सलाह दी जाती है। हालांकि रोटियों को खिलाने से पहले इन्हें अपने ऊपर से सात बार उतार लेना चाहिए।

3. वैवाहिक जीवन में खुशियां लाने के लिए भी आटे से जुड़े टोटके का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अनुसार प्रत्येक गुरुवार को आटे की लोयी में दाल, गुड़ और पिसी हुई हल्दी मिलाना चाहिए। अब इसे गाय को खिलाने के लिए कहा गया है।

4. कर्ज से छुटकारा पाने के लिए भी आटे से जुड़े एक टोटके को बहुत ही कारगर माना गया है। इसके लिए आटे में पिसी हुई चीनी मिलाने के लिए कहा गया है। अब इस मित्रण को काली चीटियों को खिलाने की बात कही गई है।

5. आटे से जुड़े एक टोटके का इस्तेमाल परिवार में सुख-समृद्धि लाने के लिए भी किया जाता है। इसके अनुसार सोमवार के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाएं और उनकी विधिवत पूजा करें। इसके बाद इन शिवलिगों को नदी में प्रवाहित कर दें।