Five RajYog In Diwali 2022: वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल की दिवाली कुछ खास रहने वाली है। क्योंकि इस दिन 5 राजयोग बन रहे हैं। यह राजयोग लगभग दो हजार साल बाद बन रहे हैं। आपको बता दें कि मालव्य, शश, गजकेसरी, हर्ष और विमल नाम के राजयोग का निर्माण इस दिवाली पर हो रहा है। वहीं इस दिन गुरु, शनि, शुक्र और बुध ग्रह अपनी स्वराशि में विद्यमान रहेंगे।
वहीं गुरु पर शनि की दृष्टि रहेगी। इन पांच शुभ योग में पूजा के साथ खरीदारी, लेन-देन, निवेश और नए कामों की शुरुआत करना शुभ रहेगा। वहीं इन राजयोगों का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको इस दौरान अच्छा धनलाभ और व्यापार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि: पांच राजयोग बनने से आप लोगों को करियर और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। इस समय आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। साथ ही जो काम बहुत दिनों से अटके हुए थे वो बनेंगे। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय कारोबार में निवेश के लिए समय अनुकूल है। साथ ही अगर वाहन, भूमि, भवन आदि खरीदने का विचार बना रहे थे तो इस दौरान अंतिम फैसला ले सकते हैं। इस समय आप लोग एक ओपल या लाजवर्त रत्न धारण कर सकते हैं जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।
सिंह राशि: आप लोगों के लिए पांच राजयोग बनने से हर क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। इस दौरान कहीं अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। नौकरी पेशा लोगों की आमदनी में वृद्धि होने की भी संभावना है। वहीं इस समय आपको संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं अगर आप शेयर, सट्टा और लॉटरी में धन निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, समय अनुकूल है। वहीं इस समय जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेंगे उनको सफलता मिल सकती है। साथ ही लंबी बीमारी से आपको राहत मिल सकती है।
तुला राशि: पांच राजयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली में शश नामक राजयोग बना रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। कोई बड़ी व्यापारिक डील हो सकती है। वहीं इस दौरान आप कारोबार के काम से छोटी या बड़ी यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही यह समय फिल्म लाइन, मीडिया लाइन और फैशन डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है।