वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब किसी ग्रह का राशि परिवर्तन या ग्रहों की युति बनती है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ होता है, तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि फरवरी में शनि की स्वराशि में मकर में पंचग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। इस युति का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी हैं…
जानिए कब बनेगा पंचग्रही योग:
फरवरी महीने में तीन बड़े योग का निर्माण हो रहा हैं। माह के आरंभ में मकर राशि में सूर्य, बुध, चंद्र और शनि ग्रह युति रहेगी। इसके बाद चंद्र जल्दी ही राशि से निकल जाएंगे। वहीं 13 फरवरी को सूर्य देव मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 26 फरवरी को मंगल उच्च के होकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस कारण मकर राशि में मंगल, बुध और शनि का योग बनेगा। साथ ही फिर 28 फरवरी को शुक्र और चंद्र भी मकर में आ जाएंगे, जिससे पंचग्रही योग का निर्माण होगा।
इन राशियों के लिए शुभ-
पंचग्रही योग का प्रभाव तीन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। जिसमें मेष, वृषभ और मीन राशि शामिल हैं। इन राशि से जुड़े लोगों के लिए पंचग्रही योग बेहद शुभ माना जा रहा है। इस योग के प्रभाव से आपको आर्थिक स्थिति व करियर की समस्याएं खत्म हो सकती हैं। व्यापार में लाभ होगा, इस दौरान अगर आप कोई नई डील करना चाह रहे हैं तो आपको फायदा हो सकता है। साथ ही नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। साथ ही मेष, वृष और मीन राशि के जातक अगर इस दौरान शेयर बाजार में निवेश करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं क्योंकि लाभ के संकेत दिख रहे हैं।
मेष, मीन और वृष राशि के लोग ये करें उपाय:
फरवरी में इन राशियों के लोगों को शनि ग्रह को खुश करने के लिए तेल का दान करना चाहिए। साथ ही शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाना चाहिए, क्योंकि इस योग का निर्माण मकर राशि में हो रहा है और मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। साथ ही चंद्र और शुक्र के लिए शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाएं। गुरु ग्रह के लिए चने की दाल का दान करें और गाय को हल्दी लगी लोही खिलाएं। साथ ही सूर्य देव को को रोज जल चढ़ाएं। मंगल ग्रह के लिए लाल मसूर की दाल का किसी गरीब को दान करें।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022