March Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार कुछ हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि मार्च में 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें सबसे पहले बुध ग्रह 7 मार्च को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। तो वहीं 7 माार्च को ही शुक्र ग्रह कुंभ राशि में संचरण करेंगे, जहां पहले से ही शनि और सूर्य देव स्थित हैं। वहीं 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। साथ ही 18 मार्च को शनि देव उदित होंगे। ऐसे में मार्च का महीना ज्योतिष के दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है। साथ ही इस महीने कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए मार्च का महीना लाभकारी साबित हो सकता है। इस महीने आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताने के मौके मिलेंगे और कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है। वहीं छात्रों के लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है। इस समय आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं इस महीने आय के नए सोर्स बनेंगे। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
मार्च का महीना कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकते हैं। इस समय जो लोग काम- कारोबार के संबंध से विदेश जाना चाहते हैं तो उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं अगर आप अविवाहित हैं तो आपको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही जूनियर और सीनियर का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं इस महीने आप प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यवसाय में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए मार्च के महीने में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। इस महीने में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही दैनिक इनकम में बढ़ोतरी होगी। वहीं इस समय आपका आत्मविश्वास बड़ा हुआ रहेगा। साथ ही सेहत में पहले से सुधार होगा। आर्थिक पक्ष में इस समय मजबूत होगा। वहीं आप काम- कारोबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ रहेगी। वहीं इस दौरान सकारात्मक सोच में वृद्धि होगी। साथ ही आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेंगे, जो शुभ साबित होंगे।