Hatheli par lucky Rekha kaun si hoti hai: वैदिक ज्योतिष में जैसे व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। वैसे ही हस्तरेखा में व्यक्ति के हाथों में स्थित रेखाओंं और चिह्नों के आधार पर फलित किया जाता है। हस्त रेखा में भाग्य रेखा, शनि रेखा, धन रेखा और जीवन रेखा प्रमुख होती हैं। साथ ही सूर्य, शुक्र और शनि पर्वत मुख्य होते हैं। यहां हम आज बात करने जा रहे हैं ऐसे चिह्नों के बारे में, जिनके हाथ में होने से व्यक्ति जीवन में अति धनवान होता है। साथ ही उनको खूब मान- सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। आइए जानते हैं इन चिह्नों के बारे में…
हथेली पर त्रिभुज का निशान
हाथ मे त्रिभुज का निशान बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही अगर यह त्रिभुज आपकी हथेली की छोटी उंगली के पास पाया जाता है। धन लाभ के कई अवसर मिलने के साथ ही आप काफी शानदार जिंदगी भी जीते हैं। वहीं ऐसे लोग घूमने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग पैसे खर्च करने में आगे रहते हैं।
हाथ में A का निशान
जिस व्यक्ति के हाथ पर A का चिह्न होता है, ये लोग लकी होते हैं और व्यापार में अच्छा धन और नाम कमाते हैं। ऐसे व्यक्ति व्यवहारिक होते हैं। साथ ही ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहते हैं। ये लोग परिवार के लोगों को साथ लेकर चलते हैं। साथ ही यो लोग जोखिम उठाने में सफल रहते हैं।
हथेली में चक्र का चिह्न
हथेली में चक्र का निशान भी शुभ माना जाता है। ये चिह्न जिन लोगों के हथेली में होता है, उन लोगों को भगवान में बहुत आस्था होती है। साथ ही ये लोग लैविश लाइफ के शौकीन होते हैं। ये लोग महंगी- महंगी चीजे खरीदने के शौकीन होते हैं। ये लोग धनवान होते हैं। साथ ही इन पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा होती है।
खूब धन- दौलत होती है
हाथ में शंख का चिह्न भी बेहद अच्छा माना जाता है। ये लोग दूरदर्शी और मेहनती होते हैं। साथ ही ये लोग अच्छी योजना बनाने वाले होते हैं। ये लोग जिस लक्ष्य को पा लेने की ठान लेते हैं उसे पाकर ही दम लेते हैं। इन लोगों के पास खूब धन दौलत होती है।
हाथ में मछली का निशान
भाग्यशाली लोगों के हाथ में मछली का चिह्न होता है। यह चिह्न व्यक्ति को करियर में खूब सफलता दिलाता है। साथ ही ऐसे लोगों के पास धन- वैभव की कमी नहीं होती है।
