Surya Grahan 2022: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लग रहा है। लेकिन ये सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। वैदिक पंचांग के मुताबिक, 30 अप्रैल को वैशाख मास की अमावस्या तिथि है। यह अमावस्या शनिवार के दिन पड़ने के कारण शनिचरी अमावस्या का योग बन रहा है। जिस दिन शनि देव की पूजा का मुख्य विद्यान होता है। इसलिए यह ग्रहण ज्योतिष के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आपको बता दें कि यह सूर्य ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। साथ ही ग्रहण मेष राशि में लगेगा। ज्योतिष पंचाग के मुताबिक यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और ना ही इसका सूतक काल माना जाएगा। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण- पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव में दिखाई देगा। इस ग्रहण का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियों को विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…
जानिए कैसे लगता है सूर्य ग्रहण:
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब कुछ समय के लिए ढक जाता है। इस कारण पृथ्वी पर कुछ क्षण के लिए सूरज की रोशनी ठीक से नहीं आ पाती और अंधेरा सा हो जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। वहीं धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान राहु ग्रह सूर्य देव को निगल लेते हैं। तो सूर्य ग्रहण पड़ता है।
वृषभ राशि: इस राश के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण बहुत शुभ फलदायी रहने वाला है। इस ग्रहण से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है। साथ ही अधूरे काम बन सकते हैं। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। इस समय आप व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- शनि देव के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही इन राशियों पर शुरू होगा ढैय्या का प्रभाव, जानिए उपाय
कर्क राशि: आपके लिए भी ये ग्रहण आशातीत सफलता देने वाला हो सकता है। इस दौरान आपको कार्य में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपकी कार्यस्थल और समाज में आपकी छवि अच्छी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी कार्य करने की शैली में निखार आ सकता है जिससे आपके आपकी ऑफिस में वाहवाही हो सकती है। नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है।
तुला राशि: सूर्य ग्रहण आपकी राशि के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। व्यापार में निवेश के लिए यह समय अनुकूल है। साथ ही अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपका धन कही अटका हुआ है तो आपको धन प्राप्त हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- Mangal Gochar: ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह कुंभ राशि में करेंगे गोचर, इन 3 राशि वालों को धनलाभ के प्रबल योग