Finance Rashifal (Horoscope) Today 21 Spetember 2019: मेष राशिफल: बिजनेस में मेहनत से आर्थिक लाभ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। विद्यार्थी वर्ग को सरकारी फंड से आर्थिक लाभ हो सकता है। दैनिक आय के अनुपात में खर्च अधिक बढ़ेगा।
वृषभ राशिफल: निजी व्यापार में आर्थिक तरक्की देखने को मिलेगी। पैतृक संपत्ति के विवाद में पैसा खर्च होगा। किसी अजनबी से धन लाभ का योग है। बिजनेस में उधार का पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक खर्च बढ़ने वाला है।
मिथुन राशिफल: यात्रा में खर्च बढ़ेगा। किसी दोस्त को आर्थिक मदद करने वाले हैं। घरेलू खर्च बढ़ने के कारण बजट बिगड़ता हुआ नजर आएगा। निवेश योजना सफल नहीं होगी। वाहन खर्च में वृद्धि होगी।
कर्क राशिफल: आज व्यापार में आर्थिक प्रगति होने वाली है। दैनिक आय में भी कुछ हद तक वृद्धि देखने को मिल सकती है। बैंक बैलेंस बढ़ने वाला है। सगे संबंधियों को दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।
सिंह राशिफल: व्यापार के काम में आर्थिक लेनदेन से सावधान रहें। विदेश से आर्थिक लाभ का योग है। कानूनी मसले पर आर्थिक खर्च होगा। जमीन विवाद का फैसला आपके पक्ष में आएगा।
कन्या राशिफल: व्यवसाय मंदा रहने वाला है। हालांकि शाम के समय इसकी क्षतिपूर्ति कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में किया हुआ निवेश का पैसा लाभ दिलाएगा। पारिवारिक खर्च संतुलित रहने वाला है।
तुला राशिफल: कठिन मेहनत करने से दैनिक आर्थिक आय में वृद्धि देखने को मिलेगा। परिवार में आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा, जिससे बजट बिगड़ता हुआ नजर आएगा।
वृश्चिक राशिफल: बिजनेस से धन लाभ के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े काम से धन लाभ होगा। पारोपकार में धन व्याय कर सकते हैं। छोटे भाई की पढ़ाई में आर्थिक मदद कर सकते हैं।
धनु राशिफल: व्यापार से आर्थिक नुकसान हो सकता है। बिजनेस में धन लाभ के लिए बनाई गई आर्थिक योजना सफल नहीं होगी। जिससे मन में निरशा का भाव उत्पन्न होगा। हालांकि पूर्व में किए गए निवेश से धन लाभ होगा।
मकर राशिफल: प्राइवेट नौकरी में अतिरिक्त काम का अलग से पैसा मिलेगा। बिजनेस में आर्थिक प्रगति के लिए नया स्कीम लाने वाले हैं। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। घरेलू कामों में फिजूलखर्ची होती दिखेगी।
कुंभ राशिफल: बिजनेस में कठिन मेहनत करने वाले हैं जिसका आर्थिक लाभ आगे चलकर मिलेगा। दुकानदारी में दैनिक आर्थिक आय बढ़ता हुआ नजर आएगा। किसी मित्र को पैसा उधार देना पड़ सकता है।
मीन राशिफल: पैसों की कमी महसूस कर सकते हैं। व्यापार में घाटे के सौदे से सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई मित्र चूना लगा सकता है। पारिवारिक खर्च को लेकर चिंता रहने वाली है। बड़े भाई से धन लाभ हो सकता है।