Feng Shui for Home : फेंगशुई में ऐसे कई आसान उपाय बताए गए हैं जिनसे आर्थिक स्थिति सुधारी जा सकती है। ऐसा माना जाता है कि फेंगशुई के उपाय करने से बहुत जल्द असर दिखना शुरू हो जाता है। इसलिए इस चीनी वास्तु शास्त्र पर लोग बहुत अधिक विश्वास करते हैं। इसमें घर में कुछ बदलाव कर घर की ऊर्जा में परिवर्तन लाया जाता है जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

घर में लगाएं गुडलक बैल – गुडलक बेल की डिजाइन और रंगों में आती है। इसके नीचे लाल रंग की टसल लगी होती है। इसके ऊपर चीनी देवता कुवानयिन बने होते हैं। इसे घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि जिनके घरों में गुडलक बैल लगी होती है उनका कभी कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। ऐसे घरों में बहुत अधिक धन लाभ होता है।

एमेथिस्ट का पौधा है लाभकारी – एमेथिस्ट के पौधे को घर में रखने से संपत्ति में वृद्धि होती है। इस पौधे को बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिन लोगों के घर में एमेथिस्ट का पौधा लगा होता है उस घर में धन की वर्षा होती है। यह एक चीनी पौधा है। लेकिन भारतीय बाजारों में आसानी से उपलब्ध है। इसे अपने घर के ईशान कोण में लगाएं।

फुक लगाने से घर में आता है गुडलक – फेंगशुई में फुक लगाना बहुत शुभ माना जाता है। फुक अर्थ गुडलक होता है। इसे अपने घर में जरूर लगाना चाहिए। जो लोग अपने घर में शुभ चीनी चिन्ह फुक लगाते हैं उनके घर में धन और यश आता है। मान्यता है कि ऐसे लोगों का घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो जाता है। इसलिए आर्थिक स्थिति सुधारने की चाह रखने वाले लोगों को अपने घर में फुक लगाना चाहिए।

घर से निकालें कैक्टस का पौधा – जिन लोगों की आर्थिक स्थिति खराब रहती है उन लोगों को अपने घर में कैक्टस का पौधा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि कैक्टस का पौधा लगाने से घर में धन की हानि होती है। पौधा घर का धन व्यर्थ कार्यों में खर्च करवाता है। इसलिए जल्द से जल्द इस पौधे को घर से बाहर निकाल देना चाहिए।