Feng Shui Tips: हर इंसान चाहता है कि उसके घर में खुशहाली, धन-संपदा और सकारात्मक ऊर्जा का वास हो। फेंगशुई, जो कि एक प्राचीन चीनी विद्या है, इसी उद्देश्य की पूर्ति में सहायक मानी जाती है। इसे चीनी वास्तु शास्त्र भी कहा जाता है, जो घर के वातावरण को संतुलित कर समृद्धि और शांति बढ़ाने में मदद करता है। फेंगशुई के अनुसार, कुछ विशेष वस्तुएं घर में रखने से न सिर्फ आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं, बल्कि मानसिक शांति भी बना रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी 5 फेंगशुई चीजों के बारे में, जो घर में बरकत और समृद्धि लेकर आती हैं।

विंड चाइम्स

फेंगशुई में विंड चाइम्स को घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने वाला माना जाता है। इसकी मधुर ध्वनि वातावरण में ऊर्जा का संचार करती है और मन को शांति देती है। मान्यता है कि धातु की विंड चाइम्स को मुख्य द्वार या खिड़की के पास लगाने से सौभाग्य और तरक्की के अवसर बढ़ते हैं। विशेष रूप से 6 या 8 रॉड वाली विंड चाइम्स को शुभ माना गया है।

थ्री लेग्ड मनी फ्रॉग

फेंगशुई में तीन टांगों वाले मेंढक को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसकी पीठ पर सिक्के होते हैं जो आर्थिक वृद्धि का संकेत देते हैं। इसे घर के मुख्य द्वार के पास रखना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसे घर के अंदर की ओर मुख करके रखना चाहिए। माना जाता है कि यह धन को आकर्षित करता है और खर्चों पर नियंत्रण रखता है।

क्रिस्टल ट्री

क्रिस्टल ट्री को फेंगशुई में बहुत शुभ माना जाता है। यह ऊर्जा को संतुलित करता है और मानसिक शांति लाता है। इसे घर या ऑफिस की टेबल पर रखने से तरक्की, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। वास्तु के अनुसार, इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

फिश एक्वेरियम

फेंगशुई के अनुसार, मछलियों का एक्वेरियम सौभाग्य, धन और शांति को बढ़ाता है। इसमें 8 सुनहरी मछलियां और 1 काली मछली रखना शुभ माना जाता है। इसे घर के उत्तर दिशा में रखें। मछलियों की हलचल सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है और तनाव को कम करती है।

घोड़े की तस्वीर या मूर्ति

फेंगशुई के अनुसार घोड़े को तरक्की और सुख-समृद्धि का रूप माना जाता है। ऐसे में इ्न्हें घर में रखने से नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं।

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।