Feng Shui Tips for Money : धन प्राप्ति के लिए लोग अनेकों उपाय करते हैं। लेकिन फिर भी सफलता हासिल नहीं हो पाती है। ऐसा माना जाता है कि फेंगशुई के उपाय धन प्राप्ति के लिए बहुत असरदार होते हैं। मान्यता है कि फेंगशुई में बताए उपाय करने से धन प्राप्ति के योग जल्द बनते हैं।

घर में लगाएं कॉइन प्लांट – फेंगशुई में यह माना जाता है कि जो लोग बदलाव चाहते हैं उन्हें अपने घर में कॉइन प्लांट लगाना चाहिए। कॉइन प्लांट के पत्तों का आकार कॉइन की तरह होता है। इसलिए इसे कॉइन प्लांट कहा जाता है। कहते हैं कि इसे घर में रखने से घर की आर्थिक स्थिति सुधरती है। इसलिए जो लोग भी अपनी आर्थिक स्थिति सुधारना चाहते हों उन्हें घर में कॉइन प्लांट लगाकर नियमित रूप से उसकी देखरेख करनी चाहिए।

फुक लगाने से आता है गुडलक – फेंगशुई के मुताबिक फुक लगाना बहुत शुभ माना जाता है। फुक का मतलब गुडलक होता है। इसे घर में जरूर लगाना चाहिए। जो लोग घर में शुभ चीनी चिन्ह फुक लगाते हैं उनके घर में धन-धान्य आता है। मान्यता है कि ऐसे लोगों का घर धन से भरा रहता है। इसलिए फेंगशुई के उपायों में विश्वास रखने वालों को आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अपने घर में फुक लगाना चाहिए।

घर में लाएं क्रिस्टल लैंप – जिन लोगों को ऐसा लगता है कि उनके घर में दरिद्रता का वास हो चुका है उन्हें घर में क्रिस्टल लैंप लगाना चाहिए। इस लैंप का प्रभाव चमत्कारी माना जाता है। इसे को घर के दक्षिण-पूर्व कोने में रखें। कोशिश करें कि दिन में 2 से 3 घंटे यह लैंप जरूर ऑन रहे। फेंगशुई मानता है कि इस उपाय को करने से घर में धन आगमन के योग बनते हैं।

तीन टांग वाला मेंढक है लाभकारी – चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में तीन वाले मेंढक को बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि अगर इस क्योर्स को घर के अंदर की ओर मुंह करके बिठाया जाए तो घर में अपार धन-धान्य आता है। इस कर्योस के मुंह में सिक्का लगा रहता है। कहते हैं कि यह चारों ओर से घर में पैसा लाता है। फेंगशुई में इसे बहुत प्रभावशाली उपाय माना जाता है।