Feng Shui Tips : फेंगशुई घर की ऊर्जा में बदलाव करने वाला चीनी वास्तु शास्त्र है। इसमें घर में किसी विशेष वस्तु को रखने से ऊर्जा परिवर्तन करने के उपाय के बारे में बात की जाती है। फेंगशुई में यह कहा जाता है कि ऊर्जा में परिवर्तन करके विभिन्न प्रकार के योग बनाए जा सकते हैं। इसमें गरीबी दूर करने के उपाय भी बताए गए हैं।
सिक्के और घंटियां दरवाजे पर लटकाएं – घर के दरवाजे के हैंडल पर सिक्के और घंटियों को लगाना शुभ माना जाता है। घर के मुख्य द्वार के दरवाजे पर इसे लगाना और भी ज्यादा अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि इससे घर की दरिद्रता दूर होती है। साथ ही घर का पैसा बर्बाद नहीं होता है। इससे व्यर्थ धन खर्च नहीं होता है।
तीन टांग वाला मेंढक है शुभ – फेंगशुई में तीन वाले मेंढक को बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि अगर इसे घर के अंदर की ओर मुंह करके बिठाया जाए तो घर में अपार धन-संपत्ति आती है। इसके मुंह में सिक्का लगा रहता है। माना जाता है कि यह चारों ओर से घर में पैसा लाता है।
पुरानी और अनावश्यक वस्तुओं को बाहर निकालें – कई लोग अपने घर का पुराना और गैरजरूरी सामान पलंग के नीचे या स्टोर में भर के रख देते हैं। यह आपके घर में चारों ओर से नकारात्मकता को खींचकर लाता है। ऐसे सामान को तुरंत घर से निकालना चाहिए। क्योंकि ऐसा सामान घर में गरीबी लाता है और घर का पैसा बर्बाद होने लगता है।
घर लाएं क्रिस्टल लैंप – जिन लोगों के घर में गरीबी का वास हो गया है उन्हें अपने घर में क्रिस्टल लैंप लाना चाहिए। इस लैंप को घर के दक्षिण-पूर्व कोने में रखें। कोशिश करें कि दिन में 2 से 3 घंटे यह लैंप जरूर जलाएं। फेंगशुई में यह माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में धन आगमन के योग बनते हैं।
संपत्ति के लिए लक्की बिल्ली – फेंगशुई में लक्की बिल्ली को व्यवसाय बढ़ाने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे व्यापार में हुए नुकसान की भी भरपाई हो जाती है। इसे ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां से आने-जाने वाले लोग इसे देख सकें। लक्की बिल्ली को बहुत प्रभावशाली माना गया है।