Dwijpriya Sankashti chaturthi 2025: शास्त्रों में संकष्टी चतुर्थी व्रत का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के मुताबिक हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाने का विधान है। वहीं फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस शुभ तिथि पर भगवान गणेश की आराधना की जाती है और उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। साथ ही मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखकर भगवान गणेश जी पूजा- अर्चना करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस साल संकष्टी चतुर्थी का व्रत 16 फरवरी को रखा जाएगा। वहीं इस दिन 2 शुभ मुहूर्त भी बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं तिथि और शुभ मुहूर्त… 

फाल्गुन संकष्टी चतुर्थी व्रत 2025

वैदिक पंचांग के मुताबिक फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 15 फरवरी की रात को 11 बजकर 51 मिनट पर आरंभ हो रही है। साथ ही इस तिथि का अंत 17 फरवरी को रात 2 बजकर 14 मिनट पर होगा। ऐसे में द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत 16 फरवरी को रखा जाएगा।

फाल्गुन संकष्टी चतुर्थी व्रत शुभ मुहूर्त

  1. ब्रह्म मुहूर्त – 16 फरवरी सुबह 5:16 मिनट से 6:07 मिनट तक.
  2. विजय मुहूर्त – दोपहर 02:28 मिनट से 03:12 मिनट तक.
  3. गोधूलि मुहूर्त – शाम 6:10 मिनट से 7:35 मिनट तक.
  4. अमृत काल- रात 9:48 मिनट से 11:36 मिनट तक

बन रहे हैं ये शुभ योग

वैदिक ज्योतिष अनुसार द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी पर अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष में इन योगों को बेहद शुभ माना जाता है।

फाल्गुन संकष्टी चतुर्थी का महत्व

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से जीवन में आने वाली समस्त प्रकार की विघ्न-बाधाएं दूर हो जाती है। साथ ही सुख- समृद्धि का वास जीवन में बना रहता है। वहीं द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से पार्वती नंदन गणेश जी की खास कृपा प्राप्त होती है। द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के गणेश जी को लाल फूल और दूब घास अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होंगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025