Falgun Month 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हिंदू नववर्ष का आखिरी महीना यानी 12वां माह फाल्गुन मास होता है। माघ मास केशिक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के समापन के साथ फाल्गुन माह शुरू हो जाता है। हिंदू धर्म में इस माह काफी अधिक महत्व है। इस दिन भगवान शिव, चंद्र देव के साथ श्री कृष्ण की पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही इस माह काफी बड़े-बड़े व्रत त्योहार भी पड़ते हैं। बता दें कि इस साल फाल्गुन माह 25 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस माह में महाशिवरत्रि, होली, फुलैरा दूज जैसे व्रत त्योहार मनाए जा रहे हैं। आइए जानते हैं फाल्गुन महीने का महत्व और व्रत-त्योहार…

कब से कब तक फाल्गुन माह 2024?

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह 25 फरवरी 2024 से शुरू हो रहा है, जो 25 मार्च को समाप्त हो रहा है।

क्यों पड़ा साल के आखिरी माह का नाम फाल्गुन?

शास्त्रों के अनुसार, हिंदू कैलेंडर के सभी नामों का नाम नक्षत्रों के नाम पर रखे गए हैं। किसी भी नहीने की पूर्णिमा तिथि के बाद चंद्रमा जिस नक्षत्र में जाता है, तो उस महीने का नाम उसी आधार पर रखा जाता है। ऐसे ही जब चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो फाल्गुन माह शुरू हो जाता है।

फाल्गुन माह 2024 व्रत त्योहार (Falgun Month 2024 Vrat Festival)

25 फरवरी 2024 (रविवार) – फाल्गुन माह शुरू
28 फरवरी 2024 (बुधवार) – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
1 मार्च 2024 (शुक्रवार) – यशोदा जयंती
3 मार्च 2024 (रविवार)- शबरी जयंती, भानु सप्तमी, कालाष्टमी,
4 मार्च 2024 (सोमवार) – जानकी जयंती
5 मार्च 2024 (मंगलवार)- महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
6 मार्च 2024 (बुधवार) – विजया एकादशी
8 मार्च 2024 (शुक्रवार) – महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि, पंचक शुरू
10 मार्च 2024( (रविवार) – फाल्गुन अमावस्या
11 मार्च 2024 (सोमवार)- चंद्र दर्शन
12 मार्च 2024 (मंगलवार) -फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती
13 मार्च 2024 (बुधवार) – विनायक चतुर्थी
14 मार्च 2024 (गुरुवार) – मीन संक्रांति
15 मार्च 2024 (शुक्रवार)- स्कंद षष्ठी
17 मार्च 2024 (रविवार)- मासिक दुर्गाष्टमी
20 मार्च 2024 (बुधवार) – आमलकी एकादशी
21 मार्च 2024 (गुरुवार)- नरसिंह द्वादशी
22 मार्च 2024 (शुक्रवार) – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 मार्च 2024 (रविवार) – होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
25 मार्च 2024 (सोमवार)- होली (धुलेंडी), चैतन्य महाप्रभू जयंती, चंद्र ग्रहण

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।