Falgun Ekadashi Vrat 2025: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत बड़ा महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने में दो बार एकादशी आती है – एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। इस तरह सालभर में कुल 24 एकादशी होती हैं। ऐसा माना जाता है कि एकादशी का व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से सारे दुख दूर हो जाते हैं और मनचाही इच्छा पूरी होती है। वहीं, फाल्गुन महीने की एकादशी को विजया एकादशी कहते हैं। यह एकादशी बहुत शुभ मानी जाती है क्योंकि इसका नाम ही ‘विजया’ है, यानी जो भी इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करता है, उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। अगर आप भी इस व्रत को करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि विजया एकादशी 2025 में कब है। साथ ही जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण का समय और महत्व।

फाल्गुन माह 2025 एकादशी व्रत डेट और शुभ मुहूर्त

फाल्गुन महीने की एकादशी को विजया एकादशी कहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 23 फरवरी 2025 को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर और इस तिथि का समापन 24 फरवरी 2025 को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर होगा। ऐसे में विजया एकादशी का व्रत 24 फरवरी 2025 को रखा जाएगा।

विजया एकादशी 2025 पारण का शुभ मुहूर्त

व्रत करने के बाद सही समय पर पारण करना बहुत जरूरी होता है। पारण का मतलब है कि व्रत खोलना। ऐसा कहा जाता है कि एकादशी का व्रत हमेशा द्वादशी तिथि के अंदर ही तोड़ना चाहिए, वरना व्रत का पूरा फल नहीं मिलता है। पंचांग के अनुसार, पारण का सही समय 25 फरवरी 2025 को सुबह 7:01 बजे से 9:21 बजे तक रहेगा। वहीं, द्वादशी तिथि 25 फरवरी को दोपहर 12:47 बजे समाप्त होगी।

विजया एकादशी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन-वैभव बढ़ता है और परिवार में खुशहाली रहती है। इसके अलावा यह भी मान्यता है कि यह व्रत करने से जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती हैं और सफलता के रास्ते खुलते हैं।

भगवान शिव की पूजा में केतकी का फूल वर्जित माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों महादेव पर केतकी के फूल अर्पित नहीं किए जाते हैं? ऐसे में आइए जानते हैं इसके पीछे की पौराणिक कथा।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।