Ashutosh Shashank Shekhar Lyrics: हिंदू धर्म में भगवान शिव को महादेव कहा गया है। वहीं मान्यता है कि भोलेनाथ अपने भक्त से बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। वहीं मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष, चंद्र दोष और कोई ग्रह नकारात्मक स्थित हो तो भोलेनाथ की पूजा- अर्चना करने से उस दोष का नकारात्मक प्रभाव काफी हद तक कम होता है। साथ ही भगवान शिव की पूजा करने से अज्ञात भय व्यक्ति को नहीं सताता। साथ ही व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है। वहीं  भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी स्तुति, भजन और आरती सबसे सरल उपाय माना गया है। ऐसे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं शिव स्तुति के बारे में, जिसका रोज पाठ करने से आपको भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपकी सुख- समृद्धि में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं शिव स्तुति के बारे में…

इस विधि से करें शिव स्तुति का पाठ

शिव स्तुति की शुरुआत सोमवार के दिन से करें। साथ ही इसके लिए इस दिन सुबह जल्दी उठ जाएं। साथ ही भगवान शिव की तस्वीर या शिवलिंग को पूजा की चौकी पर स्थापित करें। इसके बाद धूप या अगरबत्ती जलाएं। साथ ही फिर शिव स्तुति का पाठ करें। शिव स्तुति के पाठ से व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही जिन लोगों को असाध्य रोग हों वो लोग विशेषकर शिव स्तुति का पाठ करें।

शिव स्तुति- आशुतोष शशांक शेखर (Ashutosh Shashank Shekhar Lyrics in Hindi)

आशुतोष शशांक शेखर,

चन्द्र मौली चिदंबरा,

कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,

कोटि नमन दिगम्बरा ।।

निर्विकार ओमकार अविनाशी,

तुम्ही देवाधि देव,

जगत सर्जक प्रलय करता,

शिवम सत्यम सुंदरा ।।

निरंकार स्वरूप कालेश्वर,

महा योगीश्वरा,

दयानिधि दानिश्वर जय,

जटाधार अभयंकरा ।।

शूल पानी त्रिशूल धारी,

औगड़ी बाघम्बरी,

जय महेश त्रिलोचनाय,

विश्वनाथ विशम्भरा ।।

नाथ नागेश्वर हरो हर,

पाप साप अभिशाप तम,

महादेव महान भोले,

सदा शिव शिव संकरा ।।

जगत पति अनुरकती भक्ति,

सदैव तेरे चरण हो,

क्षमा हो अपराध सब,

जय जयति जगदीश्वरा ।।

जनम जीवन जगत का,

संताप ताप मिटे सभी,

ओम नमः शिवाय मन,

जपता रहे पञ्चाक्षरा ।।

आशुतोष शशांक शेखर,

चन्द्र मौली चिदंबरा,

कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,

कोटि नमन दिगम्बरा ।।

कोटि नमन दिगम्बरा।।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024