Saphala Ekadashi 2024 Ke Bhog: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन विशेष रुपी से भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को सफला एकादशी कहा जाता है। इस दिन श्री हरि की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने से व्यक्ति को हर कष्ट से निजात मिल जाती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। बता दें कि नए साल 2024 में सफलता एकादशी 7 जनवरी को है। ऐसे में इस दिन श्री हरि विष्णु की पूजा करने के साथ इन चीजों का भोग लगा सकते हैं। ऐसा करने से वह जल्द प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि, धन-संपदा और सौभाग्य का आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को क्या लगाएं भोग…
सफलता एकादशी पर विष्णु जी को लगाएं ये भोग
पंचामृत का भोग
मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को पंचामृत अति प्रसन्न है। इसलिए इससे स्नान कराने के अलावा उन्हें भोग अवश्य लगाना चाहि। पंचामृत में आप दूध, शहद, घी, शक्कर और सूखे मेवे डाल सकते हैं। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
लगाएं दूध का भोग
अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर है, तो सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को दूध चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से शारीरिक और मानसिक समस्याओं से निजात मिल जाती है।
तिल का भोग
मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को तिल चढ़ाने से व्यक्ति को हर तरह से पापों से मुक्ति मिल जाती है। ऐसे में भगवान विष्णु को तिल के लड्डू आदि चढ़ा सकते हैं।
केले का भोग
भगवान विष्णु को केला अति प्रिय है। इसलिए उन्हें फल में केला जरूर चढ़ाना चाहिए। इससे धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
चढ़ाएं तुलसी दल
भगवान विष्णु को भोग लगाते समय उसमें तुलसी दल अवश्य रखें। इसके बिना वह भोग ग्रहण नहीं करते हैं।
गुड़-चने की दाल का भोग
भगवान विष्णु को अगर आप कुछ नहीं चढ़ा सकते हैं, तो गुड़ और चने की दाल चढ़ा सकते हैं। इससे भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते होते हैं और अपने भक्त को मोक्ष प्रदान करते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।