Ekadashi 2026 List: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष पर एक-एक एकादशी पड़ती है और हर एक एकादशी का विशेष महत्व है। हर माह के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को एकादशी का व्रत रखा जाता है। ऐसे में साल में कुल 24 एकादशी तिथि पड़ती है। लेकिन साल 2026 में एक माह का अधिक मास होने के कारण कुल 26 एकादशी पड़ने वाली है। एकादशी के दौरान भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है। इसे हरी दिन और हरि वासर के नाम से भी जाता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन हवन,जप-तप, वैदिक कर्म कांड करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होती है। स्कंद पुराण में भी एकादशी व्रत को करने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। एकादशी व्रत दशमी तिथि के साथ आरंभ हो जाता है , जो द्वादशी तिथि को पारण के साथ समाप्त होता है। आइए जानते हैं साल 2026 में पड़ने वाली सभी एकादशियों की तिथि के बारे में…
साल 2026 में पड़ेगी कुल 26 एकादशियां
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह दो एकादशी (कृष्ण और शुक्ल पक्ष) में पड़ती है। ऐसे में पूरे साल में कुल 24 एकादशी पड़ती है। लेकिन इस साल अधिक मास होने के कारण कुल 26 एकादशियां पड़ेगी। बता दें कि हर तीसरे साल में अधिक मास होता है जिसके कारण दो एकादशी बढ़ जाती है। इस साल अधिक मास 17 मई 2026 से आरंभ होगा, जो 15 जून 2026 को समाप्त हो सकता है।
| दिनांक | दिन | एकादशी का नाम |
| 14 जनवरी | बुधवार | षटतिला एकादशी |
| 29 जनवरी | गुरुवार | जया एकादशी |
| 13 फरवरी | शुक्रवार | विजया एकादशी |
| 27 फरवरी | शुक्रवार | आमलकी एकादशी |
| 15 मार्च | रविवार | पापमोचिनी एकादशी |
| 29 मार्च | रविवार | कामदा एकादशी |
| 13 अप्रैल | सोमवार | वरुथिनी एकादशी |
| 27 अप्रैल | सोमवार | मोहिनी एकादशी |
| 13 मई | बुधवार | अपरा एकादशी |
| 27 मई | बुधवार | पद्मिनी एकादशी |
| 11 जून | गुरुवार | परम एकादशी |
| 25 जून | गुरुवार | निर्जला एकादशी |
| 10 जुलाई | शुक्रवार | योगिनी एकादशी |
| 25 जुलाई | शनिवार | देवशयनी एकादशी |
| 09 अगस्त | रविवार | कामिका एकादशी |
| 23 अगस्त | रविवार | श्रावण पुत्रदा एकादशी |
| 07 सितंबर | सोमवार | अजा एकादशी |
| 22 सितंबर | मंगलवार | परिवर्तिनी एकादशी |
| 06 अक्टूबर | मंगलवार | इन्दिरा एकादशी |
| 22 अक्टूबर | गुरुवार | पापांकुशा एकादशी |
| 05 नवंबर | गुरुवार | रमा एकादशी |
| 20 नवंबर | शुक्रवार | देवुत्थान एकादशी |
| 04 दिसंबर | शुक्रवार | उत्पन्ना एकादशी |
| 20 दिसंबर | रविवार | मोक्षदा एकादशी |
नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
| मेष वार्षिक राशिफल 2026 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2026 |
| मिथुन वार्षिक राशिफल 2026 | कर्क वार्षिक राशिफल 2026 |
| सिंह वार्षिक राशिफल 2026 | कन्या वार्षिक राशिफल 2026 |
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
