Eid Milad Un Nabi 2025 Date: ईद मिलाद-उन-नबी मुस्लिम समुदाय का एक प्रमुख पर्व है। इस्लामी पंचांग के अनुसार यह रबी-उल-अव्वल माह में मनाया जाता है, जिसे इस्लामी इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी माह में पैग़ंबर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इस अवसर पर लोग उनके जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाते हैं और उनकी शिक्षाओं तथा आदर्शों को स्मरण करते हैं। आइए जानते हैं, इस वर्ष ईद-ए-मिलाद किस दिन मनाई जाएगी। इसके साथ ही जानें कैसे मनाया जाता है ये पर्व…
कब है ईद-ए-मिलाद-उन-नबी 2025? (Eid Milad Un Nabi 2025 Date)
इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, ईद ए मिलाद उन नबी को रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। बता दें कि भारत में रबीउल अव्वल का चांद 24 अगस्त 2025 को नजर आ चुका है। ऐसे में इस साल ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व 5 सितंबर 2025, शुक्रवार को मनाया जाएगा।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी क्यों मनाई जाती है? ( Why We Celebrate Eid Milad Un Nabi 2025)
इस्लाम धर्म के अनुसार, इसी दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। माना जाता है कि वर्ष 571 ईस्वी में सऊदी अरब के मक्का नगर में उनकी पैदाइश हुआ था। उनका पूरा नाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम है। उन्हें इस्लामिक धर्म का आखिरी पैगंबर माना जाता है।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व खुशी या ग़म?
रबी-उल-अव्वल माह की 12वीं तारीख को ही पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। मान्यता है कि इसी दिन उनका वफ़ात (इंतकाल) भी हुआ था। यही कारण है कि कई लोग इसे उत्सव के रूप में मनाते हैं, जबकि कुछ इसे शोक के रूप में भी मानते हैं।
कैसे मनाई जाती है ईद-ए-मिलाद-उन-नबी?
- इस दिन अल्लाह की इबादत की जाती है।
- घरों, मस्जिदों और गलियों को सजाया जाता है।
- जुलूस निकाले जाते हैं और लोग आपस में गले मिलकर बधाई देते हैं।
- गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता की जाती है।
- कई स्थानों पर विद्वान और कवि 13वीं सदी के सूफी कवि बुसिरी की प्रसिद्ध रचना क़सीदा अल-बुरदा शरीफ का पाठ कर श्रद्धा व्यक्त करते हैं।
पैगंबर मोहम्मद का जन्म और संदेश
पैगंबर मोहम्मद के जन्म से पहले लोग अज्ञानता और अंधकार में जीवन व्यतीत कर रहे थे और अल्लाह के मार्ग से भटक गए थे। तब अल्लाह ने उन्हें अपना संदेशवाहक बनाकर धरती पर भेजा। वे अल्लाह की एकता और सत्य का संदेश लेकर आए। उनकी शिक्षाओं ने लोगों को सही मार्ग दिखाया और उन्हें अच्छाई-बुराई में अंतर समझने की शक्ति प्रदान की।
ईद मिलाद उन नबी की शुभकामनाएं (Eid Milad Un Nabi 2025 Wishes)
मुबारक मौका अल्लाह ने अता फ़रमाया
एक बार फिर बंदगी की राह पर चलाया
अदा करना अपना फ़र्ज़ खुदा के लिए
ख़ुशी से भरी हो मिलाद उन नबी आपके लिए
दिए जलते और जगमगाते रहे
हम आपको इसी तरह याद आते रहे
जब तक जिंदगी है ये दुआ हैं हमारी
आप चाँद की तरह जगमगाते रहें
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक
अल्लाह आपको ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के
मुक्कदस मोके पर तमाम
खुशियाँ अता फरमाएँ
और आपकी इबादत कबूल करें
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।