Eid Milad un Nabi 2023 in India: इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व काफी खास होता है। भारत समेत पूरी दुनिया में इसे बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। ईद-ए-मिलाद को इस्लामी पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।  माना जाता है कि पैगंबर का जन्म इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मक्का में अब्दुल्ला और बीबी अमीना के घर हुआ था। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि उनका जन्म रबी अल-अव्वल की 17 तारीख को हुआ था। इस दिन धूमधाम से मुहम्मद साहब का जन्मदिन मनाते हैं। जानिए  ईद ए मिलाद उन नबी की सभी जानकारी।

कब मनाते हैं ईद ए मिलाद उन नबी

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, ईद ए मिलाद उन नबी को रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है।  इस कारण इस बार ईद ए मिलाद उन नबी 27 सितंबर 2023 की शाम को शुरू होगा और 28 सितंबर की शाम को समाप्त होगा।

किंवदंती के अनुसार, सबसे पहले आधिकारिक तौर पर पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन मनाने वाला मुस्लिम शासक मुजफ्फर अल-दीन गोकबोरी था। ओटोमन्स ने 1588 में इसे आधिकारिक अवकाश के रूप में घोषित किया, जिसे मेवलिड कैंडिल के नाम से जाना जाता है।

क्यों मनाते हैं ईद ए मिलाद उन नबी?

इस्लाम धर्म के अनुसार,  इस दिन को पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था। माना जाता है कि 571 ईं को सऊदी अरब के मक्का शहर में उनका जन्म हुआ था। बता दें कि मुहम्मद साहब का पूरा नाम पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम है।

कैसे मनाते हैं ईद ए मिलाद

इस दिन लोग अपने घरों में रहकर अल्लाह की इबादत करते हैं। इसके साथ ही अपने घरों को सजाते हैं और  कई जगहों पर धूमधाम से जुलूस भी निकाला जाता है।  इस दिन कुरान का पाठ करने के साथ मुहम्मद साहब के द्वारा कहे गए बातों को अपने जीवन में उतारते हैं। इस दिन जरूरतमंद और गरीबों को दान दिया जाता है।  कुछ विद्वान और कवि 13वीं सदी के अरबी सूफी बुसिरी की प्रसिद्ध कविता, कासिदा अल-बुरदा शरीफ का पाठ करके भी जश्न मनाते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।