Eid Kab Hai: इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए ईद का पर्व प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है, तो पाक माह रमजान के समापन में होता है। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन मीठी सेवइयां बनाई जाती है। इस साल ईद का पर्व की तारीख को लेकर फिर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं कि इस साल किस दिन मनाया जाएगा ईद-उल-फितर? इसके साथ ही जानें इसका महत्व…
कब है ईद 2025? (Eid 2025 Kab Hai )
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, 10वें शव्वाल की पहली तारीख और रमजान के आखिरी दिन चांद का दीदार करने के बाद ही ईद-उल-फितर मनाया जाता है। अगर सऊदी अरब में 30 को चांद दिख गया है, तो भारत में ईद 31 तारीख को होगी और अगर वहां पर चांद 31 मार्च को दिखाई दिया, तो भारत में 1 अप्रैल को ईद का पर्व मनाया जाएगा। ईद की सही तारीख का ऐलान चांद का दीदार करने के बाद ही किया जाता है। इस बार ईद का पर्व 31 मार्च या फिर 1 अप्रैल को हो सकती है।
ईद का महत्व (Eid 2025 Signu)
ईद का पर्व भाईचारे और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। रमजान का पाक माह समापन होने के साथ अल्लाह का शुक्रिया किया जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के साथ एक-दूसरे से गले लगकर ईद की शुभकामनाएं देते हैं। इसके साथ ही फिर जरूरतमंद को ज़कात देते हैं।
ईद पर ‘फितरा’ क्यों है जरूरी ?
ईद के पर्व में लोग अल्लाह को शुक्रिया कहने के साथ फितरा करते हैं। फितरा को रोज़े का सदक़ा के रूप में होता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग जरूरतमंद या फिर गरीबों को सवा दो किलो गेहूं या फिर उसके बराबर पैसे दिए जाते हैं। आप चाहे, को सवा दो किलो से भी ज्यादा अनाज दे सकते हैं।
अप्रैल माह में शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा समय-समय पर अन्य ग्रहों की स्थिति में बदलाव के साथ-साथ शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानें 12 राशियों का अप्रैल माह का मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।