Ravan Dahan 2025 Time: आज यानी 2 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार आज के दिन भगवान राम से लंकापति रावण का वध किया था। इसके साथ ही मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का संहार किया था। ऐसे में आज दुर्गा मां के साथ प्रभु श्री राम की पूजा करने का विधान है। इसके अलावा कई जगहों पर आज आयुध पूजा भी की जाती है। इसके साथ ही आज प्रदोष काल में रावण दहन करने का भी विधान है। आज रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है। शहर के अनुसार, रावण के दहन के समय में कुछ समय का बदलाव हो सकता है। आइए जानते हैं आपके शहर दिल्ली, नोएडा, जयपुर, मैसूर, कानपुर, लखनऊ सहित अन्य शहरों में किस समय किया जाएगा रावण दहन…
Shri Ram Aarti Lyrics: दशहरा में पढ़ें श्री रामचंद्र जी की आरती, आरती कीजे श्री रामलला की…
दशहरा 2025 की तिथि और समय (Dussehra 2025 Date And Time)
दशमी तिथि प्रारंभ: 1 अक्टूबर 2025 को रात 7 बजकर 1 मिनट तक
दशमी तिथि समाप्त: 2 अक्टूबर 2025 को शाम 7 बजकर 10 मिनट पर
दशहरा 2025 शुभ मुहूर्त (Dussehra 2025 Muhurat)
विजय मुहूर्त – 02:13 पी एम से 03:00 पी एम
अभिजीत मुहूर्त – 11:52 एएम– 12:39 पीएम
अपराह्न पूजा का समय – 01:25 पी एम से 03:48 पी एम
रावण दहन का शुभ मुहूर्त (Dussehra 2025 Ravan Dahan Muhurat)
2 अक्टूबर को शाम 6:03 से 7:10 बजे तक
दशहरा पर शस्त्र पूजा का समय (Dussehra 2025 Shastra Puja Muhurat)
पंचांग के अनुसार, दशहरे पर शस्त्र पूजन का शुभ मुहूर्त दोपहर 2:09 बजे से 2:56 बजे तक है।
शहर के अनुसार रावण दहन का समय (Ravan Dahan 2025 Muhurat Citywise)
शहर का नाम | रावण दहन का समय |
नई दिल्ली</td> | 06:05 PM से 7.10 बजे तक |
नोएडा | 06:05 PM से 7.10 बजे तक |
अयोध्या | 05:46 PM से 7.10 बजे तक |
लखनऊ | शाम 6.05 बजे से शाम 7.10 बजे तक |
कानपुर | शाम 6.05 बजे से शाम 7.10 बजे तक |
वाराणसी | 05:45 PM से शाम 7.10 बजे तक |
मुंबई | 06:26 PM से शाम 7.10 बजे तक |
पटना | 05:36 PM से शाम 7.10 बजे तक |
चंडीगढ़ | 06:10 PM से शाम 7.10 बजे तक |
रांची | 06:39 PM से शाम 7.10 बजे तक |
पुणे | 06:22 PM से शाम 7.10 बजे तक |
कोलकाता | 05:23 PM से शाम 7.10 बजे तक |
जयपुर | 06:16 PM से शाम 7.10 बजे तक |
जम्मू | 06:14 PM से शाम 7.10 बजे तक |
देहरादून | 06:02 PM से शाम 7.10 बजे तक |
मैसूर | शाम 06 बजकर 06 मिनट से शाम 07 बजकर 11 मिनट |
शनि गुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। कुछ जातकों के लिए यह समय तरक्की और नए अवसर लेकर आएगा, तो वहीं कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानें 12 में से किन 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें शनि के नक्षत्र परिवर्तन का असर
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।