कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को देशवासियों को विजयदशमी पर बधाई दी और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की। सोनिया ने एक बयान में कहा, ‘विजयदशमी पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। महा अनुष्ठान के पश्चात मनाये जाने वाला महापर्व दशहरा असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।’
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (08 सितंबर) को कहा कि दिल्ली वाले डेंगू को मारने और प्रदूषण को नियंत्रण में लाने में सफल हुए हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से इस दशहरे पर समाज में मौजूद रावण जैसी शक्तियों को हराने की बात कही। लाल किले के नजदीक आयोजित दशहरा कार्यक्रम में वह बोल रहे थे जिसका आयोजन लव-कुश रामलीला समिति ने किया था। केजरीवाल ने राक्षस रावण, उनके बेटे मेघनाद और भाई कुंभकर्ण के पुतलों को जलाने के लिए तीर चलाया।
राजधानी दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में आज (मंगलवार) विजयदशमी के मौके पर दशानन यानी की रावण का वध होगा। जिसके लिए कमेटियों ने दहन की टाइमिंग तय कर दी है। इस बार पीएम नरेंद्र मोदी द्वारका सेक्टर-10 में रावण दहन करने पहुंचेंगे। द्वारका श्री रामलीला सोसायटी के मुताबिक, दहन शाम 6:45 पर होगा। वहीं लालकिला मैदान में लव कुश रामलीला कमेटी 6:30 पर रावण दहन करेगी। जबकि कड़कड़डूमा में श्री बालाजी रामलीला शाम 7 बजे के बाद करेगी।
बात अगर मुंबई की करें तो यहां 3 जगहों पर रावण दहन देखने वालों का तांता लगता है। पहली जगह है रामलीला प्रचार समिति द्वारा आयोजित, मलाड में शिवाजी राजे स्पोर्ट्स ग्राउंड में रावण दहन का कार्यक्रम। इसकी पहली शुरुआत 1982 में मलाड में ठाकुर लक्ष्मी सिंह कंपाउंड से हुई थी। दूसरी जगह है विशाल आजाद मैदान का रावण दहन। यहां की कमेटी का नामा श्री महाराष्ट्र राम लीला मंडल है जो सबसे पुरानी कमेटी में से एक माना जाती है। तीसरी जगह है समुद्र तट से सटी गिरीगांव चैपाटी का रावण दहन।


त्रिपुरा के अगरतला में एक पूजा पंडाल में महिलाओं ने मनाया विजयादशमी।
गुजरात में रावण दहन कराने से पहले निवासी रावण की प्रतिमा को सजा रहे है।
दशहरा के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से खाना बर्बाद नहीं करने, ऊर्जा संरक्षण करने और एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की अपील की है।
दशहरा के मौके पर दल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘हमें समाज में रावण जैसी शक्तियों को हराना होगा। डॉक्टर कह रहे थे कि इस मौसम में डेंगू के मामले बढ़ेंगे लेकिन डेंगू के खिलाफ हमारे अभियान के जरिये राष्ट्रीय राजधानी के लोग घातक डेंगू को मारने और उसे नियंत्रित करने में सफल हुए।’ उन्होंने कहा कि दिल्लीवाले प्रदूषण को भी नियंत्रित करने में सफल हुए।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दशहरा के मौके पर इंद्रप्रस्थ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी ने भी लोगों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी। दिल्ली सहित पांच शहरों में प्लास्टिक कचरे से रावण के पुतले बनाए गए थे और इन्हें जलाए जाने के बजाय इनका यांत्रिक तरीके से निस्तारण किया गया। यह कदम पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए उठाया गया था।
दिल्ली की एक लड़की ने पीएम मोदी को दशहरा पर एक पेंटिग भेट किया।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी लाल किला मैदान में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सोनिया और मनमोहन ने भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की आरती और तिलक किया। इसके बाद यहां रावण दहन किया गया।
दिल्ली के द्वारका में पीएम मोदी ने तीर छोड़कर रावण के पुतले का दहन किया।
पीएम मोदी ने कहा- भारत उत्सवों की भूमि है, शायद ही 365 में कोई एक दिन बचा होगा जब हिंदुस्तान के किसी न किसी कोने में उत्सव ना मनाया जाता हो। हजारों साल की सांस्कृतिक परम्परा के कारण हमारे देश ने उत्सवों को भी संस्कार का शिक्षा का और सामूहिक जीवन का एक निरंतर प्रशिक्षण करने का काम किया है।
तमिलनाडु में लोग इस दिन शरीर को घायल कर विजयदशमी का पर्व मनाते हुए।
रावण दहन करने के लिए पीएम मोदी द्वारका पहुंच गए हैं।
रांची के मोरहाबादी मैदान में 65 फीट का रावण बनकर तैयार है। अब से कुछ ही देर बाद रावण दहन होगा।
दीपावली पर उत्तर प्रदेश में सभी उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली दी जाएगी। ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार के मुताबिक, प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार दीपावली पर बाजारों की रौनक बरकरार रखने और अंधेरा दूर करने के लिए जिला मुख्यालयों के साथ-साथ गांवों में भी 24 घंटे बिजली की
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारका सेक्टर-10 में रावण दहन करने पहुंचेंगे। द्वारका श्री रामलीला सोसायटी के मुताबिक, दहन शाम 6:45 पर होगा। वहीं लालकिला मैदान में लव कुश रामलीला कमेटी 6:30 पर रावण दहन करेगी। जबकि कड़कड़डूमा में श्री बालाजी रामलीला शाम 7 बजे के बाद करेगी।
ओडिशा के राज्यपाल गणेश लाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विजयदशमी के मौके पर मंगलवार को प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल ने एक संदेश में कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। उन्होंने कहा, ‘‘सबको समाज में शांति कायम करने की दिशा में काम करना चाहिए।’’
अधिकतर भारतीयों के लिए विजयदशमी का पर्व रावण पर राम की और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। लेकिन महाराष्ट्र के अकोला जिले के एक छोटे से गांव के निवासी भक्तिभाव से रावण की पूजा करते हैं।