नींद आते ही कई बार इंसान अपने असली व्यक्तित्व को छोड़ एक काल्पनिक दुनिया में चला जाता है। जिसे स्वप्न लोक कहते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है। सपने हमे हमारे आने वाले कल के बारे में कुछ न कुछ संकेत देते हैं। कुछ सपने शुभ तो कुछ अशुभ माने जाते हैं। यहां हम बात करेंगे उन सपनों की जो यह बताते हैं कि आपको जल्द ही धन लाभ होने वाला है…

यदि सपने में आपको कोई छोटा बच्चा मस्ती करता हुआ दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाली है। हो सकता है कि भविष्य में आपकी कोई डील ही फाइनल हो जाए। सपने में यदि आप इंसान का मल देखें तो ये अच्छा माना गया है। इसका मतलब है कि आपके घर में धन का आगमन होने वाला है। हो सकता है आपको रुका हुआ पैसा जल्द मिल जाए। सपने में खुद को या फिर दूसरों को स्नान करते हुए देखना भी शुभ होता है। अगर निकट भविष्य में आपको यात्रा का योग बन रहा है तो आपको उससे धन लाभ होने के आसार रहेंगे। गंगा नदी में डुबकी लगाते हुए देखने का मतलब है कि आपको अपना पैसा वापस मिल सकता है।

सपने में दांत टूटते देखना या फिर दांत ब्रश करते देखना भी शुभ होता है इसका अर्थ है कि आपको जल्द पैसा मिलने वाला है। नौकरी व्यापार में लाभ का संकेत भी ये सपना देता है। सपने में खूनखराबा देखते हैं तो आपको धन लाभ हो सकता है। या फिर उधार दिया गया पैसा भी वापस मिल सकता है। सपने में छीनाझपटी करते हुए देखना अचानक धन लाभ होने का संकेत है।

अगर आप सपने में खुद को नौकरी के लिए इंटरव्यू पर जाते हुए देख रहे हैं तो आपको जल्द ही धन लाभ हो सकता है। सपने में खुद को भंडारे में खाना खाते हुए देखना भविष्य में किसी सौदे में सफलता मिलने का सूचक होता है।

Mahabharat: रूपा गांगुली से पहले जूही चावला को ऑफर हुआ था द्रौपदी का रोल, इस वजह से कर दिया था इनकार…