Dream Interpretation: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने हमारे भविष्य का आइना होते हैं। सपने में दिखने वाली घटनाएं हमें निकट भविष्य को लेकर आगाह करती हैं। स्वप्न शास्त्र में सपनों का अध्ययन बारिकी से किया जाता है। जिसके जरिए आप अपने सपने का अर्थ समझ सकते हैं। सपने दो तरह के होते हैं, अच्छे और बुरे। कहा जाता है कि अगर सपना बुरा आए तो सबको बता देना चाहिए, लेकिन अगर अच्छा आए, तो किसी से इसका जिक्र नहीं करना चाहिए। तो आज हम बात करेंगे कि सपने में पानी देखना शुभ होता है या अशुभ।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पानी देखना शुभ और अशुभ दोनों ही फल लेकर आता है। अगर आप सोते हुए साफ पानी देखते हैं, तो यह शुभ संकेत होते हैं, वहीं अगर आप गंदा पानी देखते हैं, तो इसके अशुभ परिणाम हो सकते हैं।
समुद्र का पानी देखना: समुद्र का पानी खारा होता है। अगर आप सपने में समुद्र का पानी देखते हैं, तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने देखने वाले व्यक्ति को भविष्य में सावधान रहने की जरूरत है।
नदी का पानी देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में नदी का पानी देखना शुभ माना जाता है। यह निकट भविष्य में शुभ परिणाम लेकर आता है। आपकी जिंदगी के अधूरे सपने और सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। इस दौरान आपको किसी भी प्रकार का धन लाभ हो सकता है।
बारिश का पानी देखना: सपने में बारिश का पानी देखना शुभ संकेत होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार बारिश का पानी देखने का मतलब आपको जल्द ही सफलता प्राप्त हो सकती है।
साफ पानी देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में साफ पानी देखना काफी शुभ होता है। इस सपने के अनुसार आपको करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस में प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए भी यह सपना शुभ परिणाम लेकर आता है। व्यापार करने वालों को आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने सफलता की ओर इशारा करते हैं।