Crying In Dream: सपना देखना एक स्वभाविक क्रिया है और सपने हर इंसान देखते हैं। साथ ही सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हर सपने का अपना अलग महत्व होता है। स्वप्न शास्त्र कहता है कि अपने आने वाले दिनों में होने वाली घटनाओं के प्रति सपने हमको अगाह करते हैं। साथ ही यह जरूरी नहीं कि जो सपना आपने देखा होगा हो उसका असल जिंदगी में भी वहीं मतलब हो। आइए जानते हैं सपने में रोने का क्या मतलब होता है…
सपने में बच्चे का रोना
स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि सपने में आप किसी बच्चे को रोते हुए देखते हैं तो यह एक अशुभ संकेत है। साथ ही इसका मतलब है कि आने वाले दिनों मेंं आपको किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही धन की हानि हो सकती है। कोई जरूरी काम रुक सकता है।
किसी और को रोते हुए देखना
अगर आप सपने में किसी अन्य व्यक्ति को कोने में रोते हुए देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपको कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। साथ ही आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कोई मनोकामना की पूर्ति हो सकती है।
किसी दूसरे व्यक्ति के साथ खुद को रोता देखना
स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर कोई व्यक्ति सपने में किसी दूसरे व्यक्ति के साथ स्वयं को रोता हुआ देखता है, तो ये एक शुभ संकेत हो सकता है। शास्त्रों के अनुसार, इसका मतलब है कि आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपकी उम्र लंबी होने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
सपने में खुद को रोते हुए देखना
अगर सपने में आप खुद को रोते हुए देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनोंं में आपके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव होगा। वहीं आपको करियर- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। कोई काम अगर आपका अटका हुआ था तो वो बन सकता है।
सपने में किसी स्त्री को रोते हुए देखना
सपने में किसी स्त्री को रोते हुए देखना बहुत अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनोंं में आपको कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आप आने वाले दिनों में मानसिक रूप से परेशान हो सकते है। साथ ही किसी विषय को लेकर आपको तनाव रह सकता है।