Dream Interpretation: हम सब के जीवन में सपनों का बड़ा महत्व होता है। क्योंकि हर आदमी जीवन में कुछ करने का और कुछ बनने का सपना देखता है इसलिए मानव जीवन में स्वप्न का महत्व और बढ़ जाता है। सोते समय हर व्यक्ति सपने देखता है। जिसमें से कुछ सपनों के अर्थ हमें पता होता है तो कुछ के नहीं। जरूरी नहीं कि आपको वही चीजें सपने में दिखें जो आपकी जिंदगी से जुड़ी हुई हैं।

सपनों का अपना एक संसार होता है, इनमें कई स्वप्न कुछ संकेत देते हैं हालांकि इसका अर्थ जानने के लिए स्वप्न विचार की सही व्याख्या बेहद जरूरी है। सपने में ऐसी चीजें भी दिख जाती हैं जिसका हमारी असल लाइफ से दूर-दूर तक कुछ लेना-देना नहीं होता। आपने सपने में खुद को भी कई बार देखा होगा। जानिए स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में खुद को देखना का क्या मतलब होता है।

यदि सपने में आप अपने आपको गरीब हालत में या अपने पास पैसों की कमी देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके पास जल्द पैसा आने वाला है। ये सपना नौकरी और व्यवसाय में शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है। इस तरह का सपना धन-धान्य में वृद्धि होने का संकेत देता है। सपने में यदि आप अपने आप को ठंडे पानी से नहाते हुए या फिर गिरते हुए देखते हैं तो ये सपना भी शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि महालक्ष्मी आप पर प्रसन्न हैं।

सपने में खुद को पहाड़ या किसी पेड़ पर चढ़ते हुए देखना काफी शुभ माना जाता है। इस सपने को देखने का मतलब है कि आपको करियर में तरक्की मिलने वाली है। ये सपना सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होने का भी संकेत देता है। सपने में अगर खुद को पूजा करते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप पर भगवान की कृपा बनी हुई है।

यदि सपने में आप खुद को रोते हुए देखते हैं तो ये सपना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको जीवन में जल्द तरक्की मिलने वाली है या कहीं से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। यदि आप सपने में खुद को तारों के बीच में देखते हैं तो ये सपना भी शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको कहीं से धन मिलने वाला है। ये सपना नौकरी या बिजनेस में भी तरक्की का संकेत होता है।