Diwali 2025 Rashifal: हिंदू धर्म में दिवाली का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक माना जाता है। दीपों से जगमगाता हर घर, हर आंगन इस बात का संदेश देता है कि जीवन में सच्चाई, प्रेम और सकारात्मकता का प्रकाश सदा बना रहे। दिवाली का पर्व प्रभु राम के अयोध्या वापस आने की खुशी पर मनाया जाता है। इस साल दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल दिवाली में काफी खास योगों का निर्माण हो रहा है। माना जा रहा है कि ऐसा संयोग दशकों के बाद बन रहा है। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर इसका असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं दिवाली किन राशियों के लिए हो सकती है लकी…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से कई बड़े राजयोगों का निर्माण हो रहा है। बता दें कि दिवाली के दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान रहेंगे, जिसे हंस राजयोग से लेकर केंद्र त्रिकोण राजयोग, गौर-शंकर का निर्माण कर रहे हैं। इसके साथ ही चंद्रमा कन्या राशि में शुक्र के साथ युति करेंगे, जिससे कलात्मक योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही तुला राशि में सूर्य, मंगल और बुध विराजमान होंगे, जिससे त्रिग्रही से लेकर बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इसके अलावा गुरु और कन्या राशि में शुक्र के संयोग से कुबेर योग बनेगा। इसके अलावा शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान होंगे। इसके साथ ही शनि गुरु की राशि में होने के साथ पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में होंगे, जिससे गुरु का काफी अच्छा असर देखने को मिलने वाला है।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
कुंभ राशि वालों के लिए दिवाली का समय शुभ और लाभकारी रहेगा। इस अवधि में लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है और धन-संपत्ति में तेजी से वृद्धि देखने को मिल सकती है। शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी भाव में वक्री रहेंगे, जिससे आर्थिक मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव के बाद स्थिरता प्राप्त होगी। वहीं गुरु ग्रह उच्च राशि में रहकर छठे भाव से दृष्टि देंगे, जिससे आपको शत्रुओं पर विजय और प्रतिस्पर्धाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। इस समय आपकी रुकी हुई राशि या अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान, पदोन्नति और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा। निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा, विशेषकर यदि आप जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य के साथ मिलकर कोई निवेश करते हैं तो उससे अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होने के योग बन रहे हैं, और आप धन की सेविंग (बचत) में भी सफल रहेंगे। दिवाली का यह पर्व कुंभ राशि के जातकों के लिए समृद्धि, सफलता के साथ आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस अवधि में गुरु के दूसरे भाव में और शनि दशम भाव में वक्री रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों कई शुभ परिणाम मिलेंगे। गुरु इस समय आपकी राशि के कर्म और सप्तम भाव के स्वामी बनकर धन भाव (दूसरे भाव) में प्रवेश करेंगे, जिससे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन और उल्लेखनीय लाभ होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में आपको विशेष सफलता मिल सकती है। जो लोग नई नौकरी या अवसर की तलाश में हैं, उन्हें इस समय अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार या व्यवसाय से जुड़े जातकों को नए ऑर्डर, प्रोजेक्ट या निवेश के अवसर मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी। परिवार के साथ सामंजस्यपूर्ण और सुखद समय बीतेगा। इस दौरान आपका आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा और आप दान-पुण्य, धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। संपत्ति संबंधी मामलों में भी लाभ या वृद्धि की संभावना है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दूसरे भाव में गुरु का गोचर कुंभ राशि वालों के लिए धन, सुख, सम्मान और स्थिरता लेकर आएगा। इस दौरान आपको आर्थिक अभाव की कोई चिंता नहीं रहेगी।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
दिवाली पर बन रहे पावरफुल राजयोग इस राशि के जातकों के लिए भी काफी लकी हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इस राशि के लग्न भाव में शनि वक्री होंगे और गुरु पंचम भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छी खासी सफलता मिल सकती है। इस राशि पर गुरु का काफी अधिक प्रभाव रहने वाला है। ऐसे में आपको कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। किस्मत का भी पूरा साथ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर भी आपका काफी अधिक झुकाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत हो सकती है। नौकरी में नए अवसर मिलने के कई चांसेस नजर आ रहे हैं।
दिवाली के बाद नवबंर माह में ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मीन राशि में विराजमान शनि के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियोें के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।