Diwali 2025: दिवाली का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ पूरे घर को मोमबत्ती, दिया और लाइटों से सजाया जाता है। पौराणिक मान्याताओं के अनुसार, दिवाली के दिन प्रभु श्री राम 14 वर्ष का वनवास पूरा करके मां सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस आए थे। उनके आने की खुशी पर पूरे अयोध्या को घी के दीपकों से सजाया गया था। इसी के कारण हर साल इस दिन को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ गणेश जी और कुबेर भगवान की पूजा अर्चना की जाती है। दिवाली का पर्व धनतेरस के साथ आरंभ हो जाता है, जो भाई दूज के साथ समाप्त होता है। आइए जानते हैं दिवाली की सही तिथि, लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त से लेकर दीपावली कैलेंडर…
कब है दिवाली ? (Diwali 2025 Date)
द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या का आरंभ 20 अक्टूबर को दोपहर में 3 बजकर 45 मिनट पर हो रहा है, जो 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगा। दिवाली के दिन निशिता काल में पूजा करने का विधान है। ऐसे में दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।
दिवाली 2025 लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त (Dilwai 2025 Lakshmi Puja Muhurat)
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 20 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 56 मिनट से 8 बजकर 4 मिनट तक
अवधि- 1 घंटा 8 मिनट
प्रदोष काल- शाम 5 बजकर 33 मिनट से रात 8 बजकर 8 मिनट तक
वृषभ काल- शाम 6 बजकर 56 मिनट से 8 बजकर 53 मिनट तक
निशिता काल का मुहूर्त – रात 11:41 से 21 अक्टूबर को सुबह 12:31 तक
कुंभ लग्न मुहूर्त (अपराह्न) – 15:44 से 15:52
अवधि – 00 घण्टे 08 मिनट्स
वृषभ लग्न मुहूर्त (सन्ध्या) – 18:56 से 20:53
अवधि – 01 घण्टा 56 मिनट्स
सिंह लग्न मुहूर्त (मध्यरात्रि) – 01:26 से 03:41, अक्टूबर 21
अवधि – 02 घण्टे 15 मिनट्स
धनतेरस 2025 कब है (Dhanteras 2025 Date)
कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर आरंभ हो रही है, जो 19 अक्टूबर को शाम 1 बजकर 51 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को मनाया जाएगा।
धनतेरस 2025 सोना खरीदने का समय (Dhanteras 2025 Gold Purchase Muhurat)
सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त – 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 से 19 अक्टूबर को सुबह 06:08 तक
अवधि – 17 घण्टे 49 मिनट्स
दिवाली 2025 कैलेंडर (Diwali 2025 Calendar)
धनतेरस | 18 अक्टूबर 2025 |
काली चौदस | 19 अक्टूबर 2025 |
नरक चतुर्दशी | 20 अक्टूबर 2025 |
दिवाली | 20 अक्टूबर 2025 |
दिवाली स्नान | 21 अक्टूबर 2025 |
गोवर्धन पूजा | 22 अक्टूबर 2025 |
भाई दूज | 23 अक्टूबर 2025 |
अगस्त माह का तीसरे सप्ताह सूर्य और शुक्र अपनी राशि बजलने वाले हैं, जिससे कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।