Diwali 2024 Shash Mahapurush Rajyog: देशभर में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाते हैं। इस साल दिवाली में काफी शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन बुधादित्य के साथ शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। जब शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान रहते हैं, तो शश राजयोग का निर्माण होता है। इसके साथ ही तुला राशि में बुध और सूर्य की युति हो रही है, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों के जीवन पर काफी शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। कुछ राशियों के ऊपर महालक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। ऐसे में इन राशियों को धन, ऐश्वर्य की प्राप्ति होने के साथ हर काम में सफलता प्राप्त हो सकतीहै। आइए जानते हैं दिवाली पर बनने वाले शुभ राजयोग बनने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए दिवाली काफी खास होने वाली है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। इस राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव के साथ-साथ सूर्य और बुध की विशेष कृपा होगी,जिससे इनके जीवन में कई तरह की खुशियों का आगमन हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। निवेश करने की सोच रहे है, तो कर दें। भविष्य में आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। करियर में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। बौद्धिक क्षमता के बल पर आप हर आप कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं। इसके साथ ही सट्टेबाजी और लॉटरी के माध्यम से भी अच्छा धन लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुधादित्य और शश राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपको हर कार्य में सफलता हासिल हो सकती है। करियर की बात करें, तो आपके द्वारा की गई मेहनत का अब अच्छा फल मिल सकता है। ऐसे में आपको पदोन्नति के साथ-साथ अच्छा इंसेंटिव मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। आप अपनी क्षमताओं के बल से कई प्रोजेक्ट या ऑर्डर पा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इसके साथ ही कमाई के नए जरिए खुलेंगे। पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य में भी काफी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों को भी हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। ऐसे में आप किसी धार्मिक कार्यों पर हिस्सा ले सकते हैं। इसके साथ ही संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संतान के विकास से आप खुश नजर आ सकते है। नौकरी के कई नए अवसर मिल सकते हैं। जिसके चलते आप संतुष्ट नजर आ सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको अच्छा खासा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही स्टॉक के माध्यम से आप खूब धन लाभ कमा सकते है। आपके द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत और समर्पण से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। स्वास्थ्य शानदार रहने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024