Shash Mahapurush Rajyog: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को है। वहीं इस दिन शनि देव कुंभ राशि में संचरण करेंगे। जिससे शश राजयोग का निर्माण होगा। आपको बता दें कि यह राजयोग 30 साल बाद बन रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शश राजयोग का बनना मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस दिवाली आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं अचानक से आपकी कमाई में इज़ाफ़ा होगा और आपको करियर में भी तरक्‍की पाने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को धन लाभ होगा और आपकी सुख समृद्धि में भी वृद्धि होगी। साथ ही इस अवधि में आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शश राजयोग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी कार्यकरने की शैली में निखार होगा। साथ ही आपके परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बन सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। साथ ही प्‍यार और रिलेशनशिप के मामले आपको सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए लाइफ पार्टनर की तलाश पूरी हो सकती है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

शश राजयोग का बनना मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी नौकरी में बदलाव संभव है और आपको करियर में नए और बेहतरीन अवसवर प्राप्‍त होंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके जीवन में कुछ नई योजनाएं आरंभ हों सकती है। साथ ही आपको समय- समय पर शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी के धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024