Shash Mahapurush Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल दिवाली 31 अक्टूबर की है। साथ ही इस दिन शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ में संचरण करेंगे और उन्होंने शश महापुरुष राजयोग भी बनाया है। आपको बता दें कि शनि देव ने 30 साल बाद कुंभ राशि में संचरण किया है। जिससे दिवाली पर 30 साल बाद शश महापुरुष राजयोग का निर्माण हुआ है। ऐसे में इस राजयोग के बनने से दिवाली पर कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शश महापुरुष राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान वृष राशि वालों को नौकरी व कारोबार में अच्छा फायदा होने वाला है और पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय कारोबार का विस्तार हो सकता है। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शश राजयोग बनने से सिंह राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बन रहा है। इसलिए इस दिवाली आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। साथ ही  इस दौरान आपको कई अच्छे लाभ मिलने के योग बन रहे हैं और आमदनी में भी वृद्धि होगी, जिससे आप पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ की सभी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा। साथ ही अविवाहित लोगो को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शश राजयोग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगी और किसी शुभ आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस अवधि में आपकी नौकरी में बदलाव हो सकता है और कई प्रतिष्ठित लोगों से आपकी जान पहचान भी बढ़ेगी। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मे सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024