Shani Margi 2024: कर्मफल दाता शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं और उनके राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। शनि नवग्रहों में से सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक इसका प्रभाव देखने को मिलता है। बता दें कि शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ऐसे में हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में कभी न कभी शनि साढ़े साती और ढैय्या के साथ महादशा और शनि दोष का सामना करना पड़ता है। इस समय शनि की स्थिति की बात करें, तो वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है। इस राशि में वह मार्च 2025 तक रहने वाले हैं। इसके साथ ही शनि एक अवधि के बाद अस्त, वक्री, उदय और मार्गी होते रहते हैं। बता दें कि दिवाली के बाद शनि कुंभ राशि में सीधी चाल चलने वाले है। शनि की मार्गी होने से कई राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से किन राशियों को मिल सकता है सबसे अधिक लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि 15 नवंबर 2024 की शाम 05 बजकर 09 मिनट पर कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। शनि के मार्गी होने से जातकों के व्यापार, नौकरी, शिक्षा, संतान, स्वास्थ्य से लेकर शादी आदि में प्रभाव देखने को मिलने वाला है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि में शनि दसवें या ग्यारहवें भाव के स्वामी है और वह ग्यारहवें भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के करियर, आर्थिक स्थिति पर अधिक असर पड़ने वाला है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ कर्ज से निजात मिल सकती है। नौकरी में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। आपके अनुसार आपको नौकरी भी मिल सकती है। आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। व्यापार में आपको खूब मुनाफा मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ ऑर्डर या फिर प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। आपको खूब धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में शनि सातवें और आठवें भाव के स्वामी है और वह आठवें भाव में ही मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। लंबे वक्त से रुकी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपके काम की तारीफ हो सकती है। इसके साथ ही उच्च अधिकारी आपकी सराहना करेंगे। मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिल सकता है। इस अवधि में बिजनेस में निवेश करने से लाभ मिलने से लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। लेकिन बेकार में खर्च करने से बचना चाहिए। ऐसे में आप बचत नहीं कर पाएंगे। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।