Navpancham Rajyog: आमतौर पर लोग राहु को ऐसा ग्रह माना जाता है, जो सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा ही फैलाते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। बता दें कि राहु एक ऐसा ग्रह है, जो 9 ग्रहों में से सबसे शक्तिशाली माना जाता है। अगर ये आपकी कुंडली में सही अवस्था में होता है, तो आपको रंक से राजा बना सकता है। आसमान की बुलंदियों तक पहुंचाने की ताकत रखता है। राहु की कृपा से अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 20 अक्टूबर को मंगल अपनी नीचस्थ राशि कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं। मंगल के कर्क राशि में जाने से वह मीन राशि में मौजूद राहु के साथ नवपंचम राजयोग बना रहे हैं। एक-दूसरे से नौवे और पांचवें भाव में होने से बना शक्तिशाली नवपंचम योग कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही राहु का असर कुछ राशि के जातकों को विशेष दे सकते हैं। आइए जानते हैं राहु और मंगल इन 2 राशियों की किस्मत सबसे ज्यादा चमक सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मिथुन राशि के जातकों के लिए धन के भाव में मंगल गोचर कर रहे हैं। इसके साथ ही राहु आपकी कुंडली में बहुत ही बलवान स्थिति में मौजूद है। मित्र के नक्षत्र शनि उत्तराभाद्र नक्षत्र में विराजमान है। ऐसे में राहु को शनि और मंगल का बल मिल रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर में खूब लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के नौकरी में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको अवश्य. मिल सकता है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। आपको अपने जीवन में थोड़ा सा बदलाव करना पड़ सकता है। कार्य़क्षेत्र में हो रहे बदलावों के अनुरूप खुद को ढालने की कोशिश करें, इससे आपको आने वाले समय में खूब लाभ मिल सकता है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए बदलावों से आपको लाभ मिल सकता है। जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। इनकम के कई स्त्रोत खुल सकते हैं। धन की कमी के कारण आने वाले कष्टों से अब राहत मिल सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
राहु सातवें और मंगल ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर राहु की विशेष कृपा होगी। राहु के अपने मित्र शनि के नक्षत्र में होने के साथ मंगल के साथ नवपंचम योग बना रहे हैं। राहु ऐसे में काफी बलशाली बने हुए हैं। राहु के एक्टिवेट होने से कन्या राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होने के साथ हर काम सिद्ध होंगे। सातवें भाव में राहु के होने से आपके गृहस्थ जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। शनि और मंगल का फल राहु को प्राप्त होने से जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। आत्म मंथन करेंगे। ऐसे में आप खुद बदलाव देख सकते हैं। आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। व्यापार, नौकरी या फिर प्रोफेशनल तरीके से जो पैसा कमा रहे हैं, तो अब उसमें वृद्धि हो सकती है। धन कमाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में आप खूब मुनाफा कमा सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
