Grah Gochar 2024 October Horoscope: ज्योतिष शास्त्र अनुसार समय- समय पर ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि दिवाली से पहले 4 बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें 9 अक्टूबर को गुरु ग्रह वक्री हो गए हैं। वहीं 10 अक्टूबर को सूर्य देव हस्त नक्षत्र से निकलकर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। साथ ही इसके बाद 10 अक्टूबर को बुध ग्रह तुला में प्रवेश करेंगे। वहीं अंत में 13 अक्टूबर को शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन 4 ग्रहों की चाल में बदलाव से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए दिवाली से पहले 4 ग्रहों की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर वक्री हुए हैं। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं धन लाभ के नए स्रोत खुलेंगे। नए व्यापारिक संबंध बनने से व्यापार में विस्तार उद्योग-धंधों में नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अच्छा समय है। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
दिवाली से पहले 4 ग्रहों की चाल में बदलाव अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव में वक्री हुए हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस दौरान आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश जाने में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक मतभेद समाप्त होने से संबंधों में मजबूती आएगी। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आपको योजनाओं में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों को 4 ग्रहों की चाल में बदलाव लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर तो वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव पर गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिलेगी। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापार में नए व्यापारिक संबंध बनने से यह समय विस्तार के लिए अनुकूल है। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।