Guru Pushya Yog: हिंदू पंचांग के अनुसार, ग्रह और नक्षत्र एक स्थिति अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहते हैं। ऐसे में की तरह के राजयोगों का निर्माण करते हैं। ऐसे ही दिवाली से पहले यानी 24 अक्टूबर को काफी खास योग बन रहा है। ज्योतिषों के अनुसार ऐसा संयोग आजस से करीब 753 साल पहले बना था। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 24 अक्टूबर को गुरु पुष्य योग के साथ महालक्ष्मी योग, अमृत सिद्धि, पारिजात, बुधादित्य और पर्वत योग जैसे योगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। इसके अलावा आज के दिन खरीदारी करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए आज का दिन है अच्छा …

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु पुष्य के साथ महालक्ष्मी योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते है। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। आपके काम को देखते हुए उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में आपको प्रमोशन, बोनस के साथ इंक्रीमेंट मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार में भी काफी लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा किए गए निवेश से अब आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। सट्टेबाजी, शेयर मार्केट के द्वारा काफी अधिक धन कमा सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आपके द्वारा किए जा रही मेहनत का फल आपको अवश्य मिल सकता है। बेरोजगारों को नौकरी मिलने के काफी अधिक चांसेस बन रहे हैं। इसके साथ ही व्यापार के क्षेत्र में भी काफी अधिक लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। स्वास्थ्य की बात करें, तो लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। वाहन, संपत्ति, घर आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों को भी किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही आप भविष्य के लिए भी बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप बढ़ चढ़ कर धार्मिक कामों में हिस्सा ले सकते हैं। इसके साथ ही दोस्तों या परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी काफी अधिक सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में कई खुशियों का आगमन हो सकता है। लंबे समय से चला आ रहा रोग अब समाप्त हो सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही सोना-चांदी, वाहन, संपत्ति आदि खरीद सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024